विधवाओं पर बयान के लिए माफी मांगें हेमा : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

विधवाओं पर बयान के लिए माफी मांगें हेमा : कांग्रेस

R P N Singh
कांग्रेस ने भाजपा नेता एवं मथुरा की सांसद हेमा मालिनी द्वारा मथुरा में रह रही विधवाओं के मामले में दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने हेमा के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सांसद का मानिसक संतुलन बिगड़ गया है। कांग्रेस ने कहा कि साध्वी महिलाओं का अपमान करने वाली हेमा को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने बातचीत के दौरान कहा, 'लगता है भाजपा नेता हेमा मालिनी को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का ज्ञान नहीं है। काशी और मथुरा में बंगाल एवं बिहार सहित देश के अन्य राज्यों की भी विधवाएं वहां के आश्रमों में रहकर ईश्वर की साधना एवं भक्ति में लीन रहकर साध्वी के वेश में अपने शेष जीवन को प्रभु उपासना में व्यतीत करती हैं। 

उन्होंने कहा कि मथुरा एवं काशी के आश्रमों में प्राचीन धार्मिक परंपराओं के अनुसार रहकर अपने जीवन को सार्थक बनाने वाली इन विधवा महिलाओं के लिए वहां की ही सांसद द्वारा साध्वी उपासकों पर अपशब्दों का प्रयोग एवं उन पर कीचड़ उछालना एक जनप्रतिनिधि के लिए शोभा नहीं देता। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वास्तविकता तो यह है कि हेमा खुद दूसरे प्रदेश की मूल निवासी हैं। वह स्वयं महिला हैं इसलिए महिलाओं के विरुद्ध, विशेषकर साध्वी महिलाओं के प्रति विद्वेषपूर्ण भाषा का प्रयोग करना, भारतीय लोकतंत्र का न सिर्फ अपमान है बल्कि यह स्वयं उनका एवं भाजपा की महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच का प्रतीक है।

आर.पी. सिंह ने कहा कि उपचुनाव में पराजय का मुंह देखने के बाद भाजपा नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। यही कारण है कि सामाजिक मर्यादाएं एवं परंपराओं की अनदेखी करते हुए महिला सांसद ने इस तरह का शर्मनाक बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए हेमा सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

कोई टिप्पणी नहीं: