न्यायमूर्ति सदाशिवम बने केरल के राज्यपाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 5 सितंबर 2014

न्यायमूर्ति सदाशिवम बने केरल के राज्यपाल


justice-sadashivam-become-keral-governor
देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम ने शुक्रवार को केरल के राज्यपाल पद की शपथ ली। केरल उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यामूर्ति अशोक भूषण ने राजभवन में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सदाशिवम किसी भी राज्य का राज्यपाल बनने वाले देश के पहले पूर्व प्रधान न्यायाधीश हैं।

शपथ-ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री ओमन चांडी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सदाशिवम ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का स्थान लिया है, जिन्होंने केरल के राज्यपाल पद से पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था। वह गुरुवार को राज्य से चली गईं।

कोई टिप्पणी नहीं: