किसानों के चेहरे खिले, उत्तरा नक्षत्र ने दिया अमृत
नरकटियागंज(पच) आश्विन मास में उत्तरा नक्षत्र की वर्षा से किसानों केे चेहरे खिल गये। खेतांें में लगी फसल को संजीवनी स्वरूप वर्षा की बूंदे मिल गयी। वे भी लहलहा उठे हैं, तीन दिनों से लगातार मानों आसमान से सूर्य आग के शोले वर्षा रहा था जिससे जनजीवन त्रस्त हो गया था कि उत्तरा नक्षत्र ने लोगों को राहत प्रदान कर दिया। समाजिक वाणिकी से जुड़े किसानों के लिए उत्तरा नक्षत्र की वर्षा अमृत तुल्य है। पौधारोपण के उपरान्त दूसरे दिन खेत से मिलने वाली नमी को पूरा करने के लिए उसर जमीन को मिला पानी पौधे के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है। आश्विन मास की झुलसाती घूप से राहत के लिए पौधों को दिया जाने वाला पानी काफी महत्वपूर्ण होता है। इस वर्षा ने उस पानी की कमी को पूरा कर दिया। गौनाहा के वाणिकी से जुड़े कर्मी श्रीकान्त ठाकुर बताते है कि पौधों के लिए आवश्यक पानी की पूर्ति उत्तरा नक्षत्र की वर्षा ने पूरा कर दिया हैं।
गाँधी जयन्ती पर पूर्ण स्वच्छ दिखेगा रेलवे
नरकटियागंज(पच) प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के मद्देनजर रेलमंत्रालय को मिले निर्देश के अनुपालन में रेलवे के तमाम विभाग जुट गये हैं। रेलवे सुरक्षाबल के निरीक्षण अरूण कुमार झा ने इस बावत बताया कि महात्मा गाँधी जयन्ती के दिन रेलवे पूर्ण स्वच्छ दिखेगा क्योंकि रेलवे के सभी कर्मी और अधिकारी उच्चाधिकारियों के निर्देश का अक्षरः पालन करने को दृढसंकल्पित है। वैसे नरकटियागंज में रेलवे परिसर कचरों से पटा हुआ है। लेकिन रेलवे अपने स्वच्छता अभियान में लगे होने का दावा करता है। नरकटियागंज रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पार्सल कार्यालय के पूरब जेनेरेटर हाउस(पावर हाउस) के उत्तर पूर्णतः गंदगी का अम्बार है। रनिंग रूम के पश्चिम आने-जाने वाले नाक पर रूमाल रखकर चलने को विवश है। अब देखना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के निर्देशों पर रेलवे कितना अमल करने में सक्षम हो पाता है।
भाप्रसे अधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी ने किया अस्पताल का निरीक्षण
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज के अनुमण्डल पदाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी कौशल कुमार सिंह ने अनुमण्डलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसमें सिविल असिस्टेन्ट सर्जन सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकासरी डाॅ. चन्द्रभूषण उनके साथ रहे। सरकारी दवा को स्टाॅक चेक करने पहुँचे तो वहाॅँ स्टाॅक रजिस्टर नहीं पाया गया। आई ए एस पदाधिकारी ने चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे दवा का स्टाॅक रजिस्टर अवश्य जाँच करा लें। उन्होंने अस्पताल परिक्षेत्र का निरीक्षण भी किया, उसके बाद वे अस्पताल की छत पर पहुंचे और स्थिति को देखा। पत्रकारांे से मुखातिब अनुमण्डल पदाधिकारी ने बताया कि वे अपना प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी ने सरकारी अस्पताल में व्याप्त अनियमितता की जाँच के दौरान व्याप्त गंदगी पर अपनी नाराजगी को प्रकट नहीं होने दिया, अलबत्ता स्वच्छता को लेकर नाखुश अवश्य हुए। अस्पताल की छत पर जब भाप्रसे अधिकारी पहुँचे तो पूरे अस्पताल का विहंगम दृश्य देखा और पाया कि लोगों को रोग मुक्त करने वाला अस्पताल स्वयं चारों तरफ से संक्रमण का शिकार है। अस्पताल के दक्षिण और पूरब क्षेत्र में गंदे पानी और जलजमाव से अस्पताल परिसर में विषाणु फैल रहे है। आस-पास के लोग अपने घरों का वर्जित पदार्थ सरकारी अस्पताल परिसर में फेंकते है। प्रशासन की बेचारगी के कारण अस्पताल अपने स्वरूप को बरकरार नहीं रख सका है। इन दिनों अस्पताल परिसर बिचैलियों से भरा पड़ा है। अस्पताल मंे काम करने वाले कर्मियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई जारी हैं। जिसका ताजा तरीन नतीजा यह कि बीसीएम और एकाउन्टेन्ट प्रकरण है। जिसको लेकर आए दिन सरकारी अस्पताल में हंगामा होता रहता है।
भारतीय किसान संघ ने किसानों की राशि भुगतान की मांग की
नरकटियागंज(पच) लौरिया प्रखण्ड के मरहिया गाँव में शत्रुमर्दन पाण्डेय के द्वार पर भारतीय किसान संघ की बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि गाँधी जयन्ती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2014 को भितिहरवा आश्रम पहुँचकर माल्यार्पण करना है। उसके बाद 15 जनवरी 2015 से 15 फरवरी 2015 तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में लौरिया क्षेत्र के किसानों की समस्या पर विचार विमर्श किया गया। सरकार की घोषणा के बावजूद लौरिया क्षेत्र के गन्ना किसानांे का चीनी मिलों द्वारा लम्बित रखने के कारण त्राहिमाम की स्थिति है। गन्ना किसान यह मानते है कि पहले नीलहे सरकार चलाते रहे अब मिलहे सरकार चला रहे है, इसलिए किसानों की आवाज सरकार के कान तक नहीं पहुँच पा रहा है। इस क्षेत्र के किसानों के गन्ना आपूर्ति का भुगतान वर्ष 1996-1997 का लगभग करोड़ों रूपये बतौर लम्बित है। बिहार सरकार की घोषणा के बावजूद किसानों की राशि की भुगतान की कोई उम्मीद दूर-दूर तक नज़र नहीं आती दिख रही। भारतीय किसान संघ के मंत्री विजय नारायण राव का कहना है कि किसानों की बकाया भुगतान की राशि जिला मुख्यालय में पड़ा हैं। कुछ तकनीकि कारणों से किसानों की उक्त राशि का भुगतान उन्हें नही मिल पा रहा है।
रेलवे ओवर ब्रीज निर्माण को लेकर जिला जद यु का एक दिवसीय धरना सम्पन्न
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज पूरब केबिन रेलवे समपार संख्या 22/एसपीएल पर ओवर ब्रीज के निर्माण को लेकर जिला जनता दल युनाईटेड के तत्वावधान में प्लेटफार्म संख्या एक पर एक दिवसीय धरना सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता महम्मद अब्बास अहमद ने किया। एक दिवसीय धरना का नेतृत्व पूर्व सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतों ने किया। जिला जद यु की जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार निर्वतमान सांसद ने अपने कार्यकाल के दौरान बगहा, रामनगर और नरकटियागंज में रेल ओवर ब्रीज के निर्माण की स्वीकृति करायी। सूत्र बताते है कि उक्त स्वीकृति वर्ष रामनगर में ओवर ब्रीज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। नरकटियागंज और बगहा में कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। जिसके लिए 03 अक्टूबर 2012 को एक दिवसीय धरना और 17 नवम्बर 2013 को रेल चक्का जाम आन्दोलन जद यु ने किया। तत्कालीन सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो को इस बात की भनक 17 नवम्बर 13 तक नही मिल पाई थी कि नरकटियागंज रेलवे ओवर ब्रीज का प्राक्कलन विस्तृत कर दिया गया हैं। ज्ञात हो कि उसकी स्वीकृति के लिए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने 8 मार्च 2013 को रेलवे बोर्ड को लिखा। एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए निवर्तमान सांसद ने कहा कि चम्पारण की सेवा करना मेरा फर्ज है। मैं किसी पद पर रहूँ या नहीं। अनवरत् प्रयास कर बगहा, रामनगर और रेलवे ओवर ब्रीज पास करवाया हूँ। नरकटियागंज में रेल ओवर ब्रीज का काम साजिश के तहत रोका गया है। राज्य समिति सदस्य राजन मिश्र ने कहा कि यदि रेलवे ओवर ब्रीज का निर्माण कार्य जनवरी 2015 तक प्रारंभ नहीं हुआ तो 02 फरवरी 2015 को जद यु एक दिवसीय अनशन करेगा। धरना का संचालन अनिल कुमार ने किया जबकि विधायक प्रभात रंजन, शुभू शुक्ल, मुरली मनोहर गुप्ता, अफरोज आलम, कमलेश पंडित, लालबाबू पटेल, अलखदेव पासवान, नन्द किशोर राम, सुनिल कुमार, अब्बास अंसारी, प्रकाश गुप्ता, म.जावेद, पूर्णमासी मांझी, सुनिता गुप्ता, सैयद महम्मद फारूख, कन्हैया कुशवाहा, प्रभू कुशवहा, रमानन्द कुशवाहा, विक्रमा चैधरी, फिराज आलम, बबलू श्रीवास्तव, अरविन्द मणि तिवारी, सुरेश चैधरी, शत्रुध्न कुशवाहा, सुरेन्द्र बैठा व अन्य ने अपने विचार रखे।
महिला चोर गिरफ्तार
नरकटियागंज(पच) स्थानीय रेलवे प्लेटफार्म संख्या 2 पर शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे कौशल्या देवी पति लक्ष्मण साह नामक व्यक्ति को जो नगदहिया मनुआपुल की निवासी है, को धर दबोचा। राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारी विकास कुमार सिंह ने धर दबोचा उस पर चोरी और पाॅकेटमारी का आरोप है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने भारतीय दण्ड विधान की धारा 379, 411 के तहत काण्ड संख्या 20/2014 दर्ज किया हैं। फिलहाल जीआरपी नरकटियागंज ने उसे न्यायालय को सौंप दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें