बिहार : 9 नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 4 सितंबर 2014

बिहार : 9 नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ


Bihar Assembly
बिहार विधानसभा उपचुनाव में 10 नवनिर्वाचित विधायकों में से नौ विधायकों ने गुरुवार को शपथ ली। विधानसभा परिसर में नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। एक अधिकारी के मुताबिक, शपथ लेने वालों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तीन, जनता दल (युनाइटेड) के दो और कांग्रेस के एक विधायक शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई अन्य मंत्री और नेता उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने 21 अगस्त को 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में राजद, जद (यू) और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और यह गठबंधन छह सीटों पर विजयी रहा, जबकि भाजपा गठबंधन को चार सीटों पर जीत मिली। भाजपा, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ चुनाव मैदान में उतरी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: