मंत्री का कुत्ता तलाश रही राजस्थान पुलिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 सितंबर 2014

मंत्री का कुत्ता तलाश रही राजस्थान पुलिस


rajasthan-police-searching-ministers-dog
राजस्थान पुलिस इन दिनों राजस्थान के एक मंत्री के कुत्ते की तलाश में जुटी हुई है। नाम गुप्त रखने की शर्त पर सोडाला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, "शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित एक मंत्री के बंगला नंबर 48 के एक कर्मचारी सुरेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शनिवार सुबह से एक कुत्ता लापता है।" इस बंगले में प्रदेश के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह रहते हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में बताया गया कि शायद कुत्ते को सड़क पर घूमता देख, कोई अज्ञात व्यक्ति उसे उठा ले गया है। मंत्री के कुत्ते की खोज में पुलिस तैनात करने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना की है।

कोई टिप्पणी नहीं: