सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (22 सितम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 सितंबर 2014

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (22 सितम्बर)

दशहरा, ईदुज्जुहा, दीपावली पर्वों पर शाॅति समिति की बैठक सम्पन्न 

sidhi news
सीधी 22 सितम्बर 2014     आज यहां दुर्गोत्सव,दशहरा, ईदुज्जुहा, दीपावली पर्वों पर जिला शाॅति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने की। कलेक्टर ने दुर्गा उत्सव, दशहरा, ईदुज्जुहा, दीपावली पर्वों पर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने शाॅति समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि जहां दुर्गा प्रतिमाए रखी जाएं, वहां यातायात बाधित ना होने दिया जाए तथा दुर्गा प्रतिमा पण्डालों में वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही लाइट की व्यवस्था की जाए। बैठक में कलेक्टर ने दुर्गोत्सव के दौरान रात्रि 10 बजे के बाद डीजे ना बजाने तथा अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थलों के पास धीमी आवाज में डी.जे. बजाने की सदस्यों से अपील की। कलेक्टर ने चल समारोह निकलने वाली सड़कों तथा रास्तांे के गड्डों को ठीक करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रतिमा विसर्जन स्थल पर प्रकाश, वोट एवं गोताखोरों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने ईदुज्जुहा पर्व पर भी साफ-सफाई के विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था करने के पुलिस को निर्देश दिए गए। शाॅति समिति सदस्यों ने सभी पर्वों पर शाॅति बनाए रखने तथा सभी पर्व आपस में भाईचारे के साथ मिल-जुलकर मनाने की नागरिकों से अपील की है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल खरे, डिप्टी कलेक्टर श्री रावत समेत श्री विजय प्रताप सिंह, श्री राम विशाल गुप्ता, श्री भोला प्रसाद गुप्ता, श्री समशेर अली खान, मो0इकबाल, श्री विवेक सिंह चैहान, श्री शरद गौतम, श्री राकेश गुप्ता एवं श्री सनत कुमार मोदनवाल भी उपस्थित थे। 

पी.जी. टी.एल. पत्रों का निराकरण ना करने पर जारी होंगे नोटिस

सीधी 22 सितम्बर 2014     पी.जी. टी.एल.पत्रों का निरारकण ना करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने आज यहां टी.एल. पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि रथ के साथ चलने वाले जिन नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाए, उनके आदेश की प्रति तत्परता से उप संचालक कृषि को उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने सी.एम.हेल्पलाइन एवं कमिश्नर रीवा संभाग रीवा की ओर से प्राप्त जन सुनवाई की शिकायतों का भी तत्परता से निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषि महोत्सव से संबंधित पम्फलेट जनपद पंचायत कार्यालय, सामुदायिक स्थास्थ्य केन्द्र समेत मुख्य कार्यालयों में रखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सारे कार्य समय-सीमा में निराकृत करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।

नेहरू युवा केन्द्र की सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

सीधी 22 सितम्बर 2014     नेहरू युवा केन्द्र की सलाहकार समिति की आज यहां संपन्न हुई बैठक में वर्ष 2014-15 की कार्ययोजना को अनुमोदित कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े स्वयंसेवी संगठनों को कृषि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के दायित्व सौंपे जाएंगे। इसके लिए वाकायदा धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े स्वयंसेवक रक्तदान करेंगे और इसके लिए चिकित्सकों की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा की जाएगी। 

मतदाता जागरूकता हेतु विशेष अभियान चलेगा

सीधी 22 सितम्बर 2014     नगरीय निकाय एवं पंचायतों के निर्वाचन हेतु मतदाताओं को जागरूक किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए मतदाता जागरूकता के स्टीकर खास-खास जगहों पर लगवाए जाएंगे। ये निर्देश यहां हाल ही में सम्पन्न हुई जिला निर्वाचन प्रबन्धन योजना की बैठक में दिए गए। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने की। बैठक में मतदाता जागरूकता से संबंधित फ्लैक्स लगवाने के भी निर्देश दिए गए। रामपुर नैकिन में निर्वाचन संबंधी तैयारियों के कार्य में तेजी लाने पर बल दिया गया। बैठक में तहसीलदारों से मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि निर्वाचन कार्य में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी मोबाइल नम्बर सहित लगाई जाए।  बैठक में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने पर बल दिया गया और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में ई.वी.एम.मशीनों के भण्डारण की तैयारी के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की गई। मतगणना की तैयारी के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। नगरीय निकायों के चुनाव हेतु नोडल अधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी करने तथा उनकी पड़ताल करने के भी अधिकारियों को 

निवृत्तमान पुलिस अधीक्षक को भावभीनी विदाई

sidhi news
सीधी 22 सितम्बर 2014     आज यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के निवृत्तमान पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। उक्त अवसर पर श्री भसीन ने कहा कि उन्हें अपने कार्यों के निष्पादन के दौरान सभी अधिकारियों की ओर से पूर्ण सहयोग मिला है। विधानसभा निर्वाचन एवं लोकसभा निर्वाचन के दौरान अधिकारियों से सक्रियता से जिस तरह सहयोग दिया, उससे दोनों चुनाव शाॅतिपूर्वक एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो गए। अपर कलेक्टर श्री अनिल खरे ने श्री भसीन की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा कि अच्छे मार्गदर्शक एवं पूर्ण सहयोगी के रूप में उनका सहयोग सदैव अधिकारियों को मिलता रहा है। उनके अन्दर बेहतर नेतृत्व क्षमता है और वह समन्वय भावना से कार्य करते रहे हैं। अन्य अधिकारियों ने भी श्री भसीन के कार्यकाल की सराहना की।

त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन, मतदाता सूची कार्यक्रम के द्वितीय चरण में आंशिक संशोधन 

सीधी 22 सितम्बर 2014     त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 हेतु फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के द्वितीय चरण के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन और दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरूआत 23 सितम्बर 2014 से होगी। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2014 निर्धारित की गई है। प्राप्त दावे तथा आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2014 निर्धारित की गई है। दावे एवं आपत्तियों के निराकरण के पश्चात पाण्डुलिपि एवं फार्म 28 अक्टूबर को वेण्डर को डाटा एन्ट्री हेतु उपलब्ध कराए जाएंगे। वेण्डर से प्राप्त चेक लिस्ट का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाने तथा हस्ताक्षर के उपरान्त चेकलिस्ट में संशोधन हेतु एक नवम्बर 2014 की तिथि निर्धारित की गई है। इसी प्रकार 5 नवम्बर 2014 को वेण्डर द्वारा मतदाता सूची की अनुपूरक सूची का मुद्रण कर जिला कार्यालय को प्रदाय की जाएगी। अनुपूरक सूचियां मूल सूचियों के साथ जोड़ने के लिए 12 नवम्बर की तिथि निर्धारित की गई है तथा 14 नवम्बर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसी तिथि को अंतिम मतदाता सूची विक्रय के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

अक्टूबर हेतु खाद्यान्न का आवंटन 

सीधी 22 सितम्बर 2014     जिले को माह अक्टूबर 2014 हेतु 35425.37 क्विंटल गेंहू, 21342.08 क्विंटल चावल, 2289.81 क्विंटल शक्कर, 2289.88 क्विंटल नमक एवं 955063 लीटर केरोसिन का आवंटन दिया गया है। इसका उठाव 5 अक्टूबर 2014 तक करने के निर्देश दिए गए हैं। उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अंत्योदय अन्न योजना के परिवारों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न- 25 किलोग्राम गेंहू, 10 किलोग्राम चावल तथा प्राथमिकता परिवारों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न- 3 किलोग्राम गेंहू व 2 किलोग्राम चावल प्रति सदस्य के मान से, 01 किलोग्राम शक्कर, 01 किलोग्राम नमक एवं केरोसिन ए.ए.वाय. हितग्राहियों को 5 लीटर एवं प्राथमिकता परिवार के हितग्राहियों को 4 लीटर प्रति परिवार के माने से वितरण करना सुनिश्चित करें।

कपिलधारा कूप ने दी रहिला की खेती से जिले के किसानों को मुक्ति 

  • कपिलधारा से सिंचित खेती व सब्जी उत्पादन से सुनिश्चित आजीविका की ओर बढ़ते कदम

sidhi news
सीधी 22 सितम्बर 2014.   मेहनत कस को सुविधाए व अवसर मिले तो वह प्रगति के पथ पर चल पड़ता है। कुछ ऐसा ही प्रयास महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम-म.प्र. की उपयोजना कपिलधारा कूप निर्माण द्वारा जिले में किये गए है। पूर्ण 2977 कूपों तथा उससे सिंचित क्षेत्र में खेती किसानी के आयाम में परिवर्तन स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। इन कपिलधारा कूपों को विभिन्न योजनाओं से 1155 विद्युत/डीजल पम्प उपलब्ध कराये गए है। ताकि सुविधा के साथ सिंचित खेती की जा सके। कहना न होगा कि जिले में खेती किसानी को लाभ का धन्धा बनाने में महात्मा गाॅधी नरेगा योजना की कपिलधारा उपयोजना दोहरे लाभ की योजना है। इसी की एक नाजीर है जनपद सिहावल के ग्राम पंचायत पोखड़ौर की ग्राम देवरहा के राम सुमेर यादव। श्री यादव ने बताया कि सिचाई के अभाव में खेती किसानी भगवान भरोसे ही चल रही थी। परिवार बड़ा हो तो आवश्यक्ताए और अधिक बढ़ जाती है। खेती के नाम रहिला ही पैदा हुआ करता था। खूब मेहनत करने के बाद भी खाने के लिए अनाज पूजता नही था। कपिलधारा कूप बन जाने के बाद सिंचाई का साधन उपलब्ध हुआ। खेती किसानी के साथ सब्जी उत्पादन से अतिरिक्त आय भी हो रही है। श्री यादव ने बताया कि पहले वह अपने खेतों से ज्वार, कोदो, कुटकी तथा मक्का जैसे रहिला की पैदावार ही प्राप्त कर पाते थे। सिचाई के आभाव में इन फसलों की पैदावार भी नाम मात्र की ही थी। कूप बन जाने के बाद गेहू, चना, धान, अरहर, उड़द, तिली, जैसी फसलों का अच्छा उत्पादन प्राप्त कर रहे है।

गुजरे बरसों में उन्होने 20 क्विटल गेहू, 3 क्विटल धान, एक क्विटल उड़द, 50 किलो तिली, 1 क्विटल अरहर जैसी फसलों का उत्पादन प्राप्त किया था। नगदी के लिए बारहों महीने सब्जी की उपज भी प्राप्त कर रहे है। उन्होने लौकी, गिल्की, भिन्डी आलू, प्याज आदि सब्जियों की पैदावार प्राप्त कर लगभग 25 से 30 हजार रूपये की अतिरिक्त आमदनी भी प्राप्त की है। राम सुमेर की पत्नी श्रीमती श्यामवती ने कहा कि सब्जी की बढि़या पैदावार हो रही है। उपज को गांव में अथवा स्थानीय बाजार सीधी मंडी में बेचते है। घर के खाने के लिए भी सब्जियों की उपज प्राप्त हो जाती है।  सरपंच ग्राम पंचायत पोखड़ौर श्रीमती दुअसिया जैसवाल ने कहा कि सुमेर यादव का परिवार गांव के मेहनती लोगों में जाना जाता है। महात्मा गांधी नरेगा की पात्रता तथा कूप बनाने की सहमति के पश्चात ग्राम सभा से अनुमोदन कराकर कपिलधारा कूप का निर्माण कराया गया है। यादव परिवार जिसका लाभ लेकर बढि़या खेती तथा सब्जी उत्पादन कर विकास के पथ पर अग्रसर है। सचिव ग्राम पंचायत रंजन यादव ने बताया कि श्री यादव के यहां वित्तीय वर्ष 2007-08 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम-म.प्र. की उपयोजना कपिलधारा कूप का निर्माण कराया गया है। कार्य की कुल    लागत  1.54 तथा श्रृजित मानव दिवस 645 रहा। कार्य में हितग्राही के पूरे परिवार ने रोजगार पाया है। शेष समय पर भी हितग्राही श्री यादव के परिवार के सदस्य योजनांन्तर्गत गांव में खोले जाने वाले कार्यो में रोजगार प्राप्त करते है। कूप बन जाने से हितग्राही का परिवार सचित खेती कर खेती को लाभ का सौदा बनाने में सक्षम हो सका है। जिले की दूरस्थ बसाहट में कपिलधारा कूप निर्माण एक ओर जहाॅ सिचाई के साधन के रूप में उपयोगी है तो दूसरी ओर पेयजल सुविधा का व्यापक विस्तार करने में बहुउपयोगी सिद्ध हो रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: