बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 4 अक्टूबर 2014

बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर (04 अक्टूबर)

ए.टी.एम. कार्ड से रुपये निकालने का मामला, आरोपी का सुराग देने के लिए 15 हजार रु. का ईनाम घोषित
बालाघाट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री डी.सी. सागर ने मंडला जिले के एक व्यक्ति के ए.टी.एम. कार्ड से 2 लाख 17 हजार 551 रु. की राशि निकाल लिए जाने के मामले में अज्ञात आरोपी का सुराग देने या उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने के लिए 15 हजार रु. का ईनाम घोषित किया है। अज्ञात आरोपी की सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। मंडला जिले के निवासी गन्धू सिंह धुर्वे का ए.टी.एम. कार्ड कहीं गुम हो गया था। गन्धू सिंह को ए.टी.एम. के उपयोग की आवश्यकता नहीं होने के कारण वह राशि का आहरण नहीं कर रहा था। कार्ड गुम होने के 20 दिन बाद 31 मई 2014 से 16 जून 2014 के बीच उसके ए.टी.एम. कार्ड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 2 लाख 17 हजार 551 रु. की राशि निकाले जाने का मैसेज उसके मोबाईल पर आने पर उसके द्वारा बम्हनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में अज्ञात आरोपी के विरूध्द भा.द.वि. की धारा 419, 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लेकिन अब तक आरोपी का कोई पता नहीं चला है। जो कोई भी व्यक्ति उक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपी के बारे में सूचना देगा या उसकी गिरफ्तारी में मदद करेगा उसे 15 हजार रु. का पुरूस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। 

07 अक्टूबर को बांस शिल्प प्रतियोगिता का आयोजन
बांस से उपयोगी एवं कलात्मक सामग्री बनाने वाले कारीगरों को प्रोत्साहन देने के मकसद से वन विभाग द्वारा आगामी 07 अक्टूबर 2014 को सी.एफ.सी. सेटर गर्रा-बालाघाट में बांस शिल्प प्रतियोगिता 2014 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विजेता बांस शिल्पियों को पुरूस्कार भी प्रदान किया जायेगा। सी.एफ.सी. सेंटर गर्रा में आयोजित बांस शिल्प प्रतियोगिता तीन श्रेणियों बांस हस्तशिल्प, बांस आधारित उपयोगी वस्तु एवं बांस फर्नीचर में आयोजित की जायेगी। बांस हस्त शिल्प में शो-पिस, आभूषण, छोटी वस्तुयें प्रदर्शित की जा सकती है। बांस आधारित उपयोगी वस्तुओं में पेन स्टेंड, फाईल या पत्र धारक, डस्टबीन, घड़िया, ट्रे, लैम्प, आदि वस्तुयें तथा बांस के फर्नीचर में काफी टेंबल, बुक शेल्फ आदि प्रदर्शित किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में बांस शिल्पकार केवल एक श्रेणी में ही भाग ले सकता है।शिल्पकार अधिकतम दो वस्तुयें ही बना सकता है। वस्तु निर्माण में शिल्पकार एक सहायक की मदद ले सकता है। प्रतियोगिता का  समय सात घंटे का है। प्रतियोगिता के लिए बांस शिल्पकारों को पंजीयन कराना आवश्यक है। पंजीयन का शुल्क मात्र 10 रु. है।पंजीयन के लिए संबंधित वन परिक्षेत्र कार्यालय में बांस शिल्प 2014 का प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है। परिक्षेत्र अधिकारी से सम्पर्क कर पंजीयन प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को स्थल पर ही पर्याप्त मात्रा में कटंग एवं देशी बांस उपलब्ध कराया जायेगा। प्रत्येक श्रेणी में दो शीर्ष विजेताओं को पुरूस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। प्रथम पुरूस्कार में दो हार रु. तथा द्वितीय पुरूस्कार में एक हजार रु. की पुरूस्कार राशि प्रदान की जायेगी। प्रथम प्ररूस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

2 अक्टूबर को गाँधी जयंती पर स्वच्छता की ली गई शपथ, श्रमदान कर चलाया सफाई अभियान 
balaghat news
क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की बालाघाट इकाई द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को गांधी जयंती के अवसर पर किरनापुर विकासखण्ड के ग्राम कंटगी के पंचायत भवन में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में स्वच्छता शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात विभाग के श्री बी.एस. ध्रुव द्वारा शौचालय निर्माण के लिए मिलने वाली अनुदान के बारे में बताते हुए शौचालय के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई ।कार्यक्रम में ग्राम के उपसरपंच श्री भरत लाल कावरे ने भी सम्बोधित कर पंचायत के माध्यम से चलाये जा रहे मर्यादा अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की गई । कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित ग्रामीणों के सहयोग से पंचायत भवन के आसपास की साफ-सफाई की गई । कार्यक्रम में जन सेवा समिति, बालाघाट के अधीक्षक श्री सुरेश कुमार विजयवार ने भी अपने टीम के साथ कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया । कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती दसरी बाई कावरे, उपसरपंच श्री भरतलाल कावने, सचिव जी.डी. लिल्हारे, रोजगार सहायक कुमारी मंजू बाहेश्वर, जन सेवा समिति के संचालक श्री रामेश्वर चौरीवाल, घनश्याम पिपरेवाल के अलावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

बिरसा जनपद में कर्मचारियों ने शुरू किया स्वच्छ भारत अभियान
02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत कार्यालय बिरसा में वहां के अधिकारियों/कर्मचारियों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित होकर कार्यालय में सामुहिक रूप से प्रात: 8 बजे से समस्त कमरों, बरामदों, हाल, प्रांगण को सबसे पहले झाडु लगाकर साफ किया उसके उपरांत पानी से कार्यालय को धोया गया और आसपास की घास की पूरी साफ सफाई कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यालय की सफाई के उपरान्त ब्लाक समन्वयक द्वारा स्वच्छता की शपथ सामुहिक रूप से दिलाई गई । पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री मोती मरकाम, खंड पंचायत अधिकारी श्री डी.एन.भालेकर, सहायक यंत्री श्री एस. के. शर्मा, सहायक लेखाधिकारी श्री आर.के.सोनी, एपीओ श्री अनिल गेडाम, ब्लाक समन्वयक श्री उदय ढोक, लिपिक श्री भोजराज सेनभक्त, श्री एस के रामटेके, श्री महेश सोनी, श्री भीकम चौधरी, श्री टी.सी.टाण्डेकर, उपयंत्री श्री ए. मंसूरी, श्री खेमराज पवार, श्री शैलेश धारने, श्री कार्तिक राजपुत, श्री आर.के. धुर्वे, श्री कृष्ण कुमार पन्द्रे, श्री सौरभ जैन, श्री कृष्ण कुमार कुम्भरे कार्यालय के अन्य कर्मचारी श्री जीवन मेश्राम, श्री सेवक तुरकर, श्री मुकेश टेकाम सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रकाश डहरवाल श्री डी. एस. मरकाम, श्री भवानी शंकर, ब्रम्हे, शब्बू जायसवाल, श्री छोटू पटले, श्री उमेद, श्री रामेश्वर तुरकर, श्री गणेश ठाकरे, श्री संतोष सोनी, श्री गुलाब सोनी एवं युवा साथियों ने मिलकर बिरसा भ्रमण कर सभी सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की एवं लोगो को स्वच्छता का महत्व समझाया। भ्रमण करते हुए टीम के द्वारा लोगों को इकटठा कर पुराने बस स्टेण्ड पर लोगो को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं शासकिय कन्या उच्चतर माध्यमिक विधालय के प्रांगण में साफ सफाई कर बच्चों को स्चच्छता शपथ दिलाई गई। इसके उपरान्त अस्पताल में साफ सफाई कर लोगो को शपथ दिलाई गई। इस विकासखंड में सभी जगह स्वछता का वातावरण निर्मित किया गया। 

जिले के 154 केन्द्रों पर 03 नवम्बर से प्रारंभ होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी
  • 10 अक्टूबर तक होगा नवीन पंजीयन एवं पुराने पंजीयन में संशोधन

गत वर्ष की भांति इस वर्ष 2014-15 में भी जिले के 154 केन्द्रों पर ई-उपार्जन के माध्यम से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जायेगी। इन 154 केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से ही की जायेगी। समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी आगामी 03 नवम्बर से प्रारंभ होगी जो 25 जनवरी 2015 तक चलेगी। जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री रश्मि साहू ने इस संबंध में बताया कि जिन किसानों ने गत वर्ष पंजीयन करा लिया है उन्हें नवीन पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है। किसान केवल धान के बोये गये रकबे, बैंक खाता एवं मोबाईल नम्बर में आवश्यकता के अनुसार संशोधन करा सकते है। जिन किसानों द्वारा विगत वर्ष में अपना पंजीयन नहीं कराया गया है और उनके द्वारा इस वर्ष धान की फसल लगाई गई है एवं समर्थन मूल्य पर उसका विक्रय करना चाहते हैं, तो वे अपना नवीन पंजीयन करा सकते है। किसानों का उनके लिए निर्धारित खरीदी केन्द्र पर पंजीयन एवं पूर्व पंजीयन में संशोधन होने पर ही संबंधित समितियों में धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा। जिले के समस्त धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों का नवीन पंजीयन एवं पूर्व पंजीयन में संशोधन का कार्य 11 सितम्बर से प्रारंभ कर दिया गया है। पूर्व पंजीयन में संशोधन का कार्य 10 अक्टूबर 2014 तक चलेगा। जो किसान अपना नवीन पंजीयन कराना चाहते है या पुराने पंजीयन में संशोधन कराना चाहते है, उनसे अपील की गई है कि वे अंतिम दिनों में होने वाली भीड़ से बचने के लिए यह कार्य शीघ्र करा लें। 

कोई टिप्पणी नहीं: