बिहार : 7वीं की छात्रा चिकित्सकीय जांच के दौरान गर्भवती पाई गई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 अक्टूबर 2014

बिहार : 7वीं की छात्रा चिकित्सकीय जांच के दौरान गर्भवती पाई गई

bihar-schools-health-screening-7th-studen-pregnant
बिहार के गोपालगंज जिले में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है| यहां एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 7वीं की छात्रा चिकित्सकीय जांच के दौरान गर्भवती पाई गई| बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाला दुकानदार बीते चार-पांच महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

आज बताया गया कि नरैनिया गांव स्थित एक सरकारी मध्य विद्यालय की एक 13 वर्षीय छात्रा को चिकित्सकीय जांच के दौरान गर्भवती पाये जाने पर मेडिकल टीम ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। जिला महिला थाना की पुलिस टीम उक्त किशोरी को विस्तृत जांच के लिए जिला सदर अस्पताल ले गयी।

उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर राम नरेश प्रसाद नामक एक व्यक्ति के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। नरैनिया गांव में ही एक दुकान चलाने वाले राम नरेश प्रसाद के उक्त किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ यौन संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। फरार राम नरेश प्रसाद की पुलिस द्वारा तलाश जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं: