बिहार : बेगूसराय में सड़क किनारे दो शव बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 अक्टूबर 2014

बिहार : बेगूसराय में सड़क किनारे दो शव बरामद

bihar mapबेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित एनएच 55 के किनारे पर रविवार सुबह दो शव बरामद किए गए। डीएसपी हरिशंकर कुमार ने बताया कि लोगों ने सुबह परसौना क्रासिंग के पास सड़क किनारे दो शवों के होने की सूचना दी।

शवों की पहचान रंजीत यादव और गुल्टन सिंह के रूप में की गई है। दोनों के शरीर पर गहरे जख्मों के निशान पाए गए हैं। शवों के कुछ दूर आगे एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हालत में बरामद की गई है। कुमार ने बताया कि या तो दोनों की मौत सड़क हादसे में हुई या उनकी हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए सड़क जाम कर दिया। लोग शवों के साथ प्रदर्शन किया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं: