नेपाली संविधान का पहला मसौदा जनवरी तक पूरा होगा: देउबा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 6 अक्टूबर 2014

नेपाली संविधान का पहला मसौदा जनवरी तक पूरा होगा: देउबा

first-draft-of-constitution-to-be-ready-by-january-deuba
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता शेर बहादुर देउबा ने कहा है कि आगामी 22 जनवरी की तय समय सीमा तक नए संविधान का पहला मसौदा तैयार हो गए जाएगा। नेपाली कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि देउबा ने ब्रिटेन में रहने वाले नेपाली समुदाय को भरोसा दिलाया कि नए संविधान का मसौदा तैयार करने का काम तय समयसीमा में पूरा हो जाएगा। देउबा लंदन में कल नेपाली दूतावास की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

देउबा ने कहा, ‘नए संविधान के पहले मसौदे को समय से पूरा करने को लेकर किसी तरह की असहमति नहीं थी क्योंकि राजनीतिक दलों के बीच संघवाद को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख मुद्दों पर सहमति बन गई है।’ उन्होंने दावा किया कि संविधान का मसौदा तैयार करने में शामिल पार्टियों ने प्रवासी नेपालियों को विशेष नागरिकता प्रदान करने पर सहमति जताई है, हालांकि उन्होंने यह भी कि राजनीतिक अधिकार देने में जटिलताएं हैं। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘राजनीतिक पदों को संभालने वालों में यह असमंजस होगा कि किस देश को प्राथमिकता दी जाए।’

कोई टिप्पणी नहीं: