चार गुणा 400 में भारतीय महिला रिले टीम ने जीता स्वर्ण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014

चार गुणा 400 में भारतीय महिला रिले टीम ने जीता स्वर्ण

india-won-gold-in-4X100-women-rielly
भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 17वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। इंचियोन एशियाड मेन स्टेडियम में भारतीय महिलाओं ने नया गेम्स रिकॉर्ड कायम करते हुए तीन मिनट 28.68 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

जापान को रजत और चीन को कांस्य मिला। पिछला गेम्स रिकॉर्ड भी भारत के ही नाम था। भारतीय महिलाओं ने 2010 में क्वांगचो (चीन) में तीन मिनट 29.02 सेकेंड के साथ नया रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता था।

कोई टिप्पणी नहीं: