लड़कियों के विवाह की उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए : जीतन राम मांझी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

लड़कियों के विवाह की उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए : जीतन राम मांझी

jeetan-manjhi-says-minimum-age-for-marriage-must-be-25-years
बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को कहा कि अच्छे स्वास्थ्य और बाल कुपोषण दूर करने के लिए लडकियों के विवाह की उम्र 25 वर्ष होनी चाहिए। पटना में जनता की अदालत में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा, मेरा विश्वास सदियों पुरानी उस आश्रम प्रणाली में है जिसमें लडके और लडकियों के लिए विवाह की उम्र 25 वर्ष थी। 

उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा, मैंने 25 वर्ष में विवाह किया था और 70 वर्ष का होने के बावजूद कोई दवा नहीं खाता हूं। हां, इधर कुछ दिनों से बीपी की टैबलेट खाने लगा हूं। गौरतलब है कि वर्तमान समय में ल़डकों के विवाह की उम्र 21 वर्ष और लडकियों की 18 वर्ष है। अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर मांझी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। 

अगले विधानसभा चुनाव में जदयू के नेता वही होंगे। महागठबंधन यदि उन्हें नेता चुन लेता है तो वही मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ देश में एक बडा गठबंधन बनने जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर बनने वाला ब़डा गठबंधन भी सफल होगा। मांझी ने कहा कि गठबंधन का नेता चुनाव के बाद तय होगा या चुनाव के पहले यह गठबंधन में शामिल दलों पर निर्भर करता है। 

कोई टिप्पणी नहीं: