झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (14 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (14 अक्टूबर)

ओछी एवं सस्ती लोकप्रियता के लिये कांग्रेसी उतरे गुण्डागिर्दी पर- भाजपा ने लगाया आरोप
  • सरकारी संपति को नुकसान पहूंचाने पर आपराधिक प्रकरण बनाने की मांग की 

झाबुआ--- व्यापम घोटाले के नाम पर कांग्रेस पार्टी अपनी ओछी हरकतों पर उतर आई है तथा स्वस्थ विपक्ष की भूमिका का निर्वाह करने की बजाय सस्ती लोक प्रियता को हांसील करने के लिये जानबुझ कर माहौल को खराब करने को तुली हुई है । स्वयं मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान ने ही व्यापक घोटाले को गंभीरता से लिया है और इसमें जो जो भी षामील थे उन्हे जैल भेजने का काम किया है तथा अपराधियों के विरूद्ध विधिवत कार्रवाही की जारही है। मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में एनएसयुआई, युवक कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के नेताओं की उपस्थिति में शासकीय योजनाओं के हार्डिंग जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान के चित्र थे को कांग्रेस के इन गुण्डा तत्वों ने तोड फोड कर पूरे हार्डिंग को क्षति पहूंचाई एवं गुण्डागिर्दी का प्रदर्षन किया । देष एवं प्रदेष में संवैधानिक पद पर बैठे और  जनता द्वारा निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान के चित्र वाले सरकारी होर्डिंग की तोड फोड करने तथा जूते एवं लट्ठ आदि से सरकारी सम्पत्ति को हानि पहूंचाने का कृत्य करके इन लोगों ने दण्डनीय अपराध किया है । कांग्रेसी लोग जो हमेषा से सत्ता में काबिज रहे है तथा जिन्हे जनता से पूरी तरह नकार दिया है वे अपनी खिज निकालने के लिये इस प्रकार के ओछे हथकंडे करने को उतारु हो गये है । जिसका भाजपा घोर निंदा करती है। उक्त वक्तव्य जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक शांतिलाल बिलवाल, विधायक कलसिंह भाबर, एवं सुश्री निर्मला भूरिया ने संयुक्त रूप  से जारी करते हुए कहा है कि भाजपा हमेषा ही जन सेवा में विष्वास करती रही है तथा सत्ता में आने के बाद भी उसकी जनसेवा की ही भूमिका बनी हुई है । जबकि कांग्रेसी हर जगह चुनाव में मात खाने के बाद इस तरह ओछी लोकप्रियता पाने के लिये अपनी खीज निकाल रहे है जिसमें वे कदापि सफल नही होगें । मंगलवार  को कलेक्टोरेट परिसर में एनएसयुआई, युवक कांग्रेस एवं कांग्रेस के लोगों द्वारा शासकीय सम्पत्ति को हानि पहूंचाने तथा संवैधानिक पदों पर बैठे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के चित्र पर जूतों एवं डण्डों से वार करके तथा हार्डिंग को फाडने की घटना पूरी तरह निंदनीय होकर  आपराधिक श्रेणी में आती है । जिला भाजपा एवं सभी मंडल भाजपा ने प्रषासन से  ऐसे तत्वों एवं इस रैली का नेतृत्व करने वालों के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण बना कर दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग की है ।

साढे तेरह लाख लागत की छात्रावास भवन की बाउण्ड्री वाल का विधायक ने किया भूमि पूजन 

jhabua news
झाबुआ --- प्रदेष की  भाजपा सरकार आदिवासी क्षेत्रों में सतत विकास के लिये पूरी तरह कटिबद्ध है तथा आदिवासी बच्चों की षिक्षा व्यवस्था के लिये किसी भी प्रकार की परेषानिया न हो इसके लिये व्यापक सुविधायें मुहैया कराने में कोई कसर बाकी नही रख रही है । प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान चाहते है  कि आदिवासी अंचल के बच्चे उच्च षिक्षा प्राप्त करके हर क्षेत्र में आगे बढे और जिले, प्रदेष एवं देष का नाम रोषन करें । प्रदेष सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों के छात्रावासों एवं आश्रमों के कायाकल्प करने के साथ ही बच्चों को पूरी तरह से घर जेैसी सुविधायें मिले इसके लियें पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराये है। उक्त बात क्षेत्रीय विधायक शांतिलाल बिलवाल ने मंगलवार को स्थानीय चन्द्रषेखर आजाद षासकीय महाविद्यालय के निकट प्रि मेट्रीक बालक छात्रावास क्रमांक 1,2 एवं 3 की 13.50 लाख की लागत से बनने वाली 350 मीटर लम्बी  बाउंडरी वाल के भूमि पूजन एवं गेती चलाकर कार्य का शुभारंभ करने के अवसर पर कहीं । श्री बिलवाल ने बताया कि आदिवासी विकास विभाग द्वारा बनाई जारही इस बाउंडरी वाल के निर्माण का कार्य यथाषीघ्र पूरा होगा तथा तीनों छात्रावासों की सुरक्षा की दृष्टि से यह बांउडरी वाल काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी । विधायक ने छात्रावास परिसर में बाउंडरी वाल के भूमि पूजन को किया । पण्डित गणेष उपाध्याय ने विधि विधान से उक्त कार्य सम्पन्न करवाया । इस अवसर पर थोक भंडार अध्यक्ष विजय नायर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विजय माली चैहान, नगर मंडल अध्यक्ष गोपालसिंह पंवार, गा्रमीण मंडल अध्यक्ष मेजिया कटारा, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी, सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा छात्रावास के बच्चें उपस्थित थे । उक्त वाल का निर्माण सब इन्जिनियर अमरसिंह मेडा के मार्गदर्षन में  किया जारहा है । श्री मेडा के अनुसार उक्त निर्माण कार्य आगामी डेढ माह में पूरा हो जावेगा ।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की विषेष बैठक  कल 

झाबुआ --- जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेन्द्रकुमार सोनी ने बताया कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायती राज  निर्वाचन में भारतीय जनता पाटी समर्थकों की जीत दर्ज कराने तथा इसके लिये व्यूह रचना तैयार करने के लिये  कल 16 अक्तुबर को उत्कृष्ठ मैदान स्थित सामुदायिक भवन में  झाबुआ  नगर एवं गा्रमीण मंडल तथा जिला स्तरीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बैठक प्रातः 11 बजे से तथा रानापुर मंडल की बैठक 16 अक्तुबर को ही दोपहर 2 बजे रानापुर में आयोजित की गई है । बैठक को क्षेत्रीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया,जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, विधायक शांतिलाल बिलवाल, सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा मार्गदर्षन प्रदान किया जावेगा । बैठक में  मंडल भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निष्चित स्थान एवं समय पर अनिवार्यरूप  से सहभागी होने की अपील की गई है ।

एनएसयूआई एवं युवा छात्र संगठन छात्र समस्या को लेकर डा.विक्रान्त भूरिया के नेतृत्व में प्रषासन को सौपा ज्ञापन

jhabua news
झाबुआ ---- व्यापम घोटाले की जांच सीबीआई से कराये जाने एवं कालेज प्रबंधन व्यवस्था में अनियमितता, कालेज मे छात्रों को बैठने के लिये कक्षो एवं टेबलों की कमी, कालेज में प्राध्यापकों की कमी, छात्रावासों की जर्जर हालत, छात्रों की आरक्षण नीति मे बदलाव, छात्रवृति समय पर नही मिलने आदि मुद्दों को लेकर  आज 14 अक्तुबर मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन  द्वारा युवक कांग्रेस के बैनर तले जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया तथा डा. विक्रांत भूरिया ,भाराछासं के राष्ट्रीय महासचिव षाह नवाज शेख, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के महामंत्री सादब खान,लोक सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आषीष भूरिया, राष्ट्रीय प्रतिनिधि दीव्येष आमलियार, जिलाध्यक्ष विनय भाबोर, के नेतृत्व में जिलास्तर पर कलेक्टर कार्यालय पहूंच कर धरना प्रदर्षन किया जाकर महामहिम राज्यपाल के नाम अपर  कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जावेगा । उक्त जानकारी देते हुए संगठन के विजय भाबोर एवं ऋषि डोडियार ने बताया कि स्थानीय राजवाडा चैक पर जिले के सभी छात्र-छात्रायें एकत्रित होकर वहां एक सभा का आयोजन किया । इस सभा को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं  पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे सविधान के मौलिक अधिकार के माध्यम से देश के नागरीकों एवं छात्रों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देने का पूर्व की केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने किया था छात्रों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कांग्रेसनीत सरकार ने पूरे देश एवं झाबुआ जिले जगह जगह आंगनवाडी, स्कूल कालेज, केन्द्रीय विघालय, एकलव्य स्कूल माडल स्कूल आवश्यकता के अनुसार जगह जगह खुलवाने का कार्य किया जिसका लाभ आज के छात्रों को मिल रहा है। कांग्रेस की हमेश मंशा रही कि सारे युवा अच्छे तरीके से पढलिखकर राष्ट के अच्छे नागरिक बने लेकिन भाजपा सरकार ने बढोत्तरी करने के बजाय छात्रों को दी जाने वाली सुविधा कम करने में लगी है। पिछले दस वर्षो में जिले में एक भी नवीन छात्रावास खुले है और न ही कोई छात्रावास एवं आश्रम खुले है जो पूर्व के खुले हुए छात्रावास एवं स्कुलों की हालत जर्जर हो गई है।छात्रावासों की हालत भी काफी खराब हो गई है न तो पलंग है न ही बिस्तर है मेरे मंत्री काल में सभी छात्रावासो को सुसज्जित किया था। वो चीज आज नही दिख रही है। व्यापंम घोटाले की बात कहते हुए कहा कि व्यापंम घोटाले में 2 हजार करोड का घोटला हुआ है। कई छात्रों का भविष्य माह घोटाले कारण अधर में लटक गया है।भाजपा सरकार नहीं चाहती कि गरीब एवं आदिवासी का बेटा होशियार बने यदि वह होशियार हो जावेगा तो हमारी बात पर अमल कौन करेगा।भाजपा की नीति पूजी पतियों के प्रति निहित रही है उन्हे आम गरीबों एवं छात्रों के हित की चिन्ता नहीं है।युवा जाग चुका है भाजपा के खिलाफ लडाई लडने के लिए आज का युवा सडक पर उतरने को तैयार है। राष्टीय महासचिव एनएसयुआई श्री शाह नवाज शेख ने कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासी एवं गरीबों के मुंह के निवाला छिनने का कार्य किया हैतथा पूजी पतियों से घुस लेकर उनके बच्चे को नौकरी देकर गरीबों एवं योग्य छात्रों का हक मारा गया है। उन्होने अप्रात्र को पात्र बनाकर करोडों रूपया बनाया है तथा बेशर्मी से कुर्सी पर बैठे हुए हैै। शिवराज को अपने नाम का सम्मान भी नहीं है शिव भगवान ने देवताओं की रक्षा करने के लिए स्वयं विष का प्याला पिया था किन्तु हमारे मुख्यमंत्री तो जनता एवं छात्रों को भ्रष्टाचार का जहर पिला रहे है कांग्रेस पार्टी का इतिहास हमेशा बलीदानी रहा है आजादी से से आज तक कांग्रेस पार्टी ने ही बलिदान दिया है। कांग्रेस का ख्ुान इस माटी से हमेशा जुडा है तथा जुडा रहेगा।उन्हाने भाजपा सरकार को उघोगपति की सरकार बताते हुए उन्हे गरीब एवं आदिवासी छात्रों की बिल्कुल भी चिता नहीं है तथा अपने तुगलकी निर्णय के कारण छात्रों को परेशानी झेलनी पड रही है उन्होने कहा कि भोपाल में युवाकांग्रेस की महापंचायत का आयोजन किया जावेगा तथा मुख्यमंत्री का घेराव किया जावेगा। युवा तरूणाई के नेता विक्रान्त भूरिया ने कहा कि जिले में छात्रावासों की हालत बदतर हो रही है तथा स्कुल कालेजों की हालत भी जरजर हो रही है छात्रावासों में मूलभूत सुविधा नहीं है। और न ही बर्तनों की व्यवस्था है छात्रावासों में गदंगी का आलम है छात्रावास एवं कालेजों के सुधार के लिए आने वाला पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढता है कोई सुध लेने वाला नहीं है।व्यापंम घोटाले ने म0प्र0 का सर देश एवं पूरे विश्व में झुका दिया है यहां के छात्र अपने आप को ठगा महसुस कर रहे है आदिवासी छात्रों का आरक्षण घटाया जा रहा है भाजपा धीम चाल से आगे राम राम पिछे पिछे माल लुटने में लगे है भाजपा केवल भाषण देकर छात्रों और युवाओं को गुमराह करने में लगी है। यदि भाजपा के नेता आपके पास आवे तों उन्हे अपने पास फटकने भी मत देना । प्रदेश महासचिव सादब खान ने सभा को सम्बेधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने योग्य छात्रों  के हित को मारने का कार्य किया है। व्यापंम घोटाले में छात्रों का भविष्य अधंकरमय बना दिया है उन्होने व्यापंम घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की बात दोहराते हुए शिवराज से त्यागपत्र की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया ने कहा कि मामा के राज चारो ओर घोटाले पर घोटाले हो रहे है कोई विभाग ऐसा नहीं बचा नहीं है जहां घोटाले न हो रहे है एक ओर मामा भ्रष्टाचारों को सरक्षण देने में लगे हुए है वही मामी दोनों हाथों से नोट गिनने मंे लगी हुई है। भाजपा सरकार भोली भीली जनता एवं छात्रों को खुन के आंसू पिलाने पर मजबुर कर रही है। भाजपा सरकार दो वर्षो से छात्रों को छात्रवृत्ति भी नहीं दे रही है  उन्होने परवट ग्राम के छात्रावास में एक छात्रा की करंट लगने से मौत होने की बात पर कही कि उक्त छात्रा को न तो सांसद और न ही विधायक और नही प्रशासन ने कोई सहायता प्रदान की ये कैसी सरकार है  इसे जल्द से जल्द उखाड फेकना होगा।  व्यापंम घोटोले के लिए मामा मामी दोनों बराबर जिम्मेदार है। ये घोटाले कैसे उजागर करेगें यह सब जानते है। इस अवसर पर विनय भाभर ने अपने स्वागत भाषण देते हुए सभी आत्मीय जन का स्वागत किया एवं जिले में जिले के छात्रों की समस्याओं को अवगत कराते हुए कहा कि भाजपा सरकार को खुब कोसा ।सभा को लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशिष भूरिया , राष्टीय प्रतिनिधि द्विवेश्य अमलीयार ,नगर पालिका रानापुर के अध्यक्ष कैलाश डामोर, पेटलावद कालेज की पूर्व अध्यक्ष विजेता राठौर आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सेवादल संगठन राजेश भटट ने किया तत्पश्चात हजारों की संख्या में युवा रेली के रूप में नारे बाजी करते हुए नगर नेहरू मार्ग से चन्द्र शेखर आजाद मार्ग बाबेल चैराहा बस स्टेण्ड होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचे वहां धरना प्रदर्शन किया छात्रों के हाथों में पोस्टर बेनर, झण्डे लिये हुए थे जिन पर भ्रष्टाचार की पूरी कहानी बता रहे थे।धरना प्रदर्शन के पश्चात जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा  ज्ञापन का वाचन डां विक्रान्त भूरिया ने करा तथा आभार प्रदर्शन विजय भाभर ने माना। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हनमुतसिंह डाबडी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भटट, जनपद पंचायत अध्यक्ष हिरालाल डाबी,कलसिंहभूरिया, कालूसिंह नलवाया,सायरा बानों  सलेल पठान ऋषि भाबोर, विजय भाबोर, गौरव सक्सेना, बबलू कटारा, रीजवानखान, रवि अजनार, अष्वीन मेडा, प्रकाष बामनिया, जोंटी शर्मा, जितेन्द्र मंडोड, रायसिंह मेडा आशिष मूथा, राजेन्द्र कासवां जीवन ठाकुर बबलु भटट वरूण मकवाना अविनाश डोडियार  गिरीश नायक,अनुकूल,प्रकाश बामनिया, सुनिल चैहान,सहित झाबुआ थान्दला मेघनगर रानापुर पेटलावद,रामा पारा आदि स्थानों से हजारों की संख्या में छात्र उपस्थित थे।

हाथ धोने का साबुन भोपाल से आया

झाबूआ---जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने भ्रष्टाचार में भाजपा सरकार पूरी तरह से लिप्त है अपने अपने को कार्य देने के लिए दिनांक 15 अक्टूम्बर हाथ धुलाई का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में रखा गया है पुरे प्रदेश में भोपाल के नेताओं ने साबुन सप्लाई किया है ग्राम पंचायत अथवा स्कुलों को इसके लिए राशि प्रदाय करना उचित नहीं समझा पूरे प्रदेश में भोपाल से साबुन सप्लाई करने में परिवहन का भी पैसा लगा , इससे यह प्रतित होता है कि भाजपा भ्रष्टाचार एवं अपने नेताओं को किस तरह से फायदा देने में लगी हुई है इसका यह जीता जागता उदाहरण है।सुश्री भूरिया ने भाजपा सरकार कटाश करते हुए कहा कि लगता है कि  भाजपा के नेता तो अब कसम खाली है कि हम भ्रष्टाचार में कोई कमी नही आने देगे तथा म0प्र0 को विश्व का सबसे बढा भ्रष्टाचारी प्रदेश बनायेगे। 

देसी हाटी मक्का में 1 से 615 बीज

झाबुआ--- जून माह बारिष का मौसम हुआ करता है, किसान बडी उत्सुकता से आसमान की और अपनी निगांहे फैलाये बारिष का इंतजार करता है, लेकिन इस साल बारिषा करीबन एक महीना देरी से आई किसानों ने संगठित होकर आपसी चर्चायें षाुरु की, किसानों ने अपने पूर्व अनुभवों के आधार पर अपने ही बीजों को बोने की मन बना लिया। वे आस-पडोस के गांवों से बीजों के प्रबंधन मे जुट गये, क्षेत्र में देसी हाटी मक्का बोने का प्रचलन विस्तृत रुप लेने लगा। इसी बीच  जीविका परियोजना के माध्यम से मानपुर गाॅव (थांदला) के मुकेषा रवडीया ने जैविक पद्धति से देसी हाटी मक्का की उपज लेने में बडी सफलता हासिल की, उसने  एक-एक मुटठी केंचुआ की खाद को 2 बाय 2 की दूरी पर डाला और हाथ से उसमें बीज बोया। और समय-समय पर निंदाई, गुडाई का काम किया, इस फसल पर किसी भी प्रकार के कीटों का प्रकोप नहीं दिखा, मुकेषा के परिवार का कहना है कि खेत को देखकर लग रहा है कि कम बरसात के बाद भी उत्पादन पर कोई असर नहीं पडने वाला। मुकेष का कहना है कि देषी हाटी मक्का हमारा पारंपारिक बीज है, जो कम पानी और कम समय में पकता है, यही पद्धति क्षेत्र के 25 किसानों ़़द्वारा अपनाई गयी है, किसान इस पद्धति के प्रयोग से संतुश्ट है।

आय-जाति प्रमाण-पत्र के लिए अब शपथ पत्र देना जरूरी नहीं

झाबुआ ----आय,स्थानीय प्रमाण पत्र के लिए अब ना तो शपथ पत्र की जरूरत होगी ना ही तहसीलदार द्वारा जारी किसी प्रमाण-पत्र की। अब केवल सादे कागज पर हाथों से लिखे गए आवेदन पर यह दस्तावेज मान्य किये जाऐगे। आय एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के लिए पूर्व में आवेदन पत्र के साथ आय के उल्लेख करते हुए शपथ पत्र देना होता था। इन दोनो दस्तावेजो को लोक सेवा केन्द्र के जरिए या सीधे तहसीलदार कार्यालय में जमा कराना होता था। इसके बाद तहसील द्वारा एक आय एवं स्थानीय निवासी का प्रमाणपत्र जारी किया जाता था।

यह है व्यवस्था
एक अक्टूबर से लागू नई व्यवस्था के तहत राज्य शासन के अंतर्गत किसी भी प्रयोजन के लिए स्थानीय निवासी या आय प्रमाणपत्र की जरूरत ही खत्म कर दी गई है। संबंधित व्यक्ति द्वारा सादे कागज पर स्वहस्ताक्षरित, स्व प्रमाणित घोषणा पत्र दिए जाने के आधार पर ही उसकी आय और स्थानीयता को प्रमाणित माना जाएगा। उसे किसी भी तरह के स्टाम्प पेपर की जरूरत नहीं होगी। अगर आवेदक द्वारा गलत जानकारी दी जाती है तो वह खुद इसके लिए जिम्मदार होगा और उस पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए है।

यहां भी शपथ पत्र जरूरी नहीं
सामाजिक पेंशन,बीपीएल राशन कार्ड, रोजगार पंजीयन,मंख्यमंत्री कन्यादान योजना,छात्रवृति,बिजली कनेक्शन निर्माण श्रमिकों का पंजीयन जैसी योजनाओं में भी शपथ पत्र की जगह स्वप्रमाणित घोषणापत्र सेल्फ डिक्लरेशन मान्य होगा। नई व्यवस्था से लोगो को सरकारी कार्यालयों के चक्करों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही तहसील पर अनावश्यक बोझ भी कम हो जाएगा।

यह मापदंड जरूरी
स्थानीय निवासी की पात्रता के लिए इनमें से किसी एक मापदंड की पूर्ति जरूरी होगी आवेदक मप्र.में पैदा हुआ हो। आवेदन विगत कम से कम 10 साल से निरंतर मप्र में निवासरत हो। आवेदक राज्य शासन या शासन के अंतर्गत स्थापित किसी संस्था, निकाय या कार्यालय में कार्यरत हो। आवेदक अखिल भारतीय सेवाओं का मप्र राज्य को आवंटित अधिकारी हो। आवेदक मप्र में संवैधानिक अथवा विधिक पद पर राष्ट्रपति या राज्यपाल द्वारा नियुक्त हो। 

हटाई जाएगी ये सेवाएं
नई व्यवस्था के बाद आय एवं स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र को लोकसेवा गारंटी की अधिसूचित सेवाओं से हटा दिया जाएगा। इन सेवाओ के लिए अब किसी को लोकसेवा केन्द्र पर जाने की जरूरत भी नहीं रह जाएगी। स्वप्रमाणित घोषणापत्र स्थायी होने के कारण इसकी संधारण अवधि 20 साल रहेगी।

पटाखे खरीदने एवं बेचने वालो को देना होगा शपथ पत्र, पटाखे का कचरा साफ नही करने पर होगी कार्यवाही

झाबुआ --- कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने इस बार दीपावली के दौरान पटाखे छोडने से होने वाले कचरे से निपटने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया है कि वे ऐसे व्यापारियों को ही पटाखा बेचने का लाइसेंस प्रदान करे जो यह शपथ पत्र दे कि वे जिन लोगो को पटाखा बेचेगे उनसे भी एक शपथ पत्र बेचने से पूर्व लेगे कि जो पटाखें वह अपने घर के बाहर सडक पर या कही अन्य स्थान पर फोडेगे या पटाखे चलाने के बाद जो कचरा पटाखे से निकलेगा उसे खरीददार द्वारा ही साफ करवाया जायेगा। कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार व्यापारियों को अपनी दुकान पर एक शपथ पत्र रखना होगा जिसमें वे पटाखे बेचने के साथ ही उस शपथ पत्र को भरकर खरीददार से हस्ताक्षर करवाने के साथ साथ स्वयं भी उस पर हस्ताक्षर करेगे और यह सुनिश्चित कर लेगे कि पटाखे फोडने वाला व्यक्ति सार्वजनिक स्थानो पर गंदगी नहीं फैलाएगा। और इसका पालन करने वाले को ही पटाखे बेचने का लाइसेंस दिया जाएगा। और इसकी माॅनिटरिंग भी की जाएगी जिससे की इसका पालन हो सके। पटाखा विक्रेता का यह दायित्व होगा कि वह प्रत्येक पटाखा क्रेता से अनिवार्यतः दिए गए प्रारूप में दो प्रतियों में शपथ पत्र भरवाएगा एवं उसके हस्ताक्षर प्राप्त कर स्वयं भी हस्ताक्षर करेगा। द्वितीय प्रति हेतु कार्बन काॅपी की जा सकेगी। विक्रेता शपथ पत्र की कार्बन काॅपी अपने पास संधारित करेगा एवं मूल काॅपी क्रेता को देगा। इस हेतु प्रारूप अनुसार पर्याप्त संख्या में शपथ पत्र मुद्रित या फोटो काॅपी कराकर क्रेता को रखने होगे।
सभी एसडीएम को कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने निर्देशित किया है कि पटाखा लायसेंस जारी करते समय ही विक्रेता से दो प्रतियों में शपथ पत्र भरवाए जावे। एक प्रति कार्यालय में रहेगी और दूसरी प्रति लायसेंसी विक्रेता को लायसेंस के साथ ही दी जावेगी। लायसेंस के साथ ही विक्रेता पटाखा क्रेता द्वारा दिया जाने वाला शपथ पत्र का प्रारूप भी अनिवार्यतः उपलब्घ करवाया जावे। पटाखा खरीदने वालो को शपथ पत्र भरना अनिवार्य होगा अन्यथा वह पटाखे नहीं खरीद पायेंगे विक्रेता द्वारा शपथ पत्र में दिये गये वचन का पालन नहीं करने पर तत्काल लायसेस निरस्त कर दिया जायेगा।

जनसुनवाई में 94 आवेदन प्राप्त

झाबुआ ---- शासन के निर्देशानुसार प्रातः 11 बजे से 3.30 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जनसमस्या में संबंधित 94 आवेदन प्राप्त हुवे। जनसुनवाई में आवेदन अपर कलेक्टर श्री धर्मेन्द्र कुमार सिह ने लिये। आवेदन निराकरण के लिये संबंधित विभागों को साॅफ्टवेयर के माध्यम से आॅनलाइन भेज दिये गये है। जनसुनवाई में ग्राम बरडिया जनपद पंचायत पेटलावद के ग्रामीणो ने ग्राम में मुख्यमंत्री नल जल योजना 2013-14 के स्वीकृत कार्य पूर्ण नहीं करने की शिकायत की एवं बताया कि गाॅव में पेयजल की समस्या है एवं पीएचई विभाग द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया जा रहा है। बालक छात्रावास सजेली सुरजी मोगजी साथ में रसोइयन के पद पर कार्यरत कमला डामोर ने मानदेय राशि में वृद्धि करने के लिए आवेदन दिया। लक्की पिता तीरा सिंघी निवासी मेघनगर ने पात्रता पर्ची होनेके बाद भी सेल्समेन द्वारा राशन प्रदाय नहीं किये जाने की शिकायत की। थावरसिह पिता सुरपाल डामोर निवासी सजेली सुरजी मोगजी साथ तहसील मेघनगर ने साहुकार महावीर जैन से पैसे के बदले रखी मोटर साइकिल मुक्त करवाने के लिए आवेदन दिया। अदिया पिता गवा निवासी फुलधावडी तहसील झाबुआ एवं श्री हुडिया पिता वेसिया निवासी ग्राम अगराल तहसील मेघनगर ने विगत 9 माह से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। श्री मेहरसिंह पिता जेराम निवासी ग्राम अम्बा तहसील झाबुआ ने श्री राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा प्रबंधक आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था मर्या. पिथनपुर द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर कर्ज नहीं लंेनेे के बाद भी खाद का कर्ज उसके नाम करने की शिकायत की। आॅखों से विकलांग उमा वसौधी निवासी झाबुआ ने आवास मिशन में आवास एवं कोई व्यावसाय दिलवाने के लिये आवेदन दिया। बहादुर सिंह सिंगाड निवासी मादलदा विकासखण्ड थांदला ने चपरासी के पद पर नियुक्ति करवाने के लिए आवेदन दिया। गायत्री शर्मा, उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला एवं श्रीमती सन्नू त्रिपाटी उच्च श्रेणी शिक्षक बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर ने आपसी स्थानांतरण करवाने के लिए आवेदन दिया।

शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण कायम
         
झाबूआ--- फरियादी रमेश पिता धुलिया सिंगाड, उम्र 38 वर्ष निवासी छोटी बिजलपुर पंचायत सचिव ने बताया कि आरोपी तानसिंह पिता मनु भूरिया, निवासी बिजलपुर के द्वारा उसके कार्यालय में जाकर रेत का 40,000/-रूपये का चेक मांगा, उसके मना करने पर मारपीट कर अश्लील गालियां दी व शासकीय कार्य में बाधा पहुॅचाई। प्र्रकरण में थाना कल्याणपुरा में अपराध क्र0 252/14, धारा 294,323,353,506 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कुए मे डूबने से मोत

झाबूआ---गोविन्द पिता दरियावसिंह, उम्र 45 वर्ष निवासी धतुरिया ने बताया कि राजकुवर पति गोविन्द सिसोदिया, उम्र 40 वर्ष निवासी धतुरिया खेत के कुंए में पानी भरने गई थी। पानी में डूुबने से मुत्यु हो गयी। प्र्रकरण में थाना रायपुरिया में मर्ग क्रमांक 40/14, धारा 174 जा0फौ0 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

खडी मारूती से बेटरी की चोरी 

झाबूआ---फरियादी नितीन पिता वीरेन्द्र मोदी, उम्र 32 वर्ष निवासी झाबुआ ने बताया कि उसने मारूती वेन घर के बाहर खडी थी, जो अज्ञात आरोपी वेन की बैटरी कीमती 5,000/-रूपये की चुराकर ले गये। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 736/2014, धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: