मोदी सोनिया मनमोहन रावण वध में हुए साथ साथ !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2014

मोदी सोनिया मनमोहन रावण वध में हुए साथ साथ !!

modi-manmohan-sonia-celebrates-togather-ravan-dahan
देश में शुक्रवार को विजयादशमी का त्योहार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों के दहन के साथ धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली के सुभाष मैदान में दशहरा कार्यक्रम सबसे खास रहा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में रावण दहन किया गया।

पीएम मोदी रामलीला मैदान के बजाय सुभाष मैदान के दशहरा कार्यक्रम में शरीक हुए। मोदी को रामलीला मैदान में रावण दहन के कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता नहीं मिला था। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी शरीक हुए। कार्यक्रम में आ रहे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का इतंजार करते हुए मोदी, सोनिया और मनमोहन सिंह आपस में काफी देर तक गुफ्तगू भी करते दिखे।

रावण दहन को देखने के लिए सुभाष मैदान में बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। मोदी, सोनिया और मनमोहन द्वारा राम और लक्ष्मण के स्वरूपों के पूजन के बाद एक-एक कर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले जलाए गए। इस कार्यक्रम के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के साथ लालकिला मैदान के दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के 110, 90 और 80 फुट ऊंचे पुतले बनाए गए थे।

दिल्ली के अलावा देश के दूसरे शहरों में भी रावण दहन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। हरियाणा के अंबाला में सबसे बड़े रावण का दहन किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रावण की लंबाई 220 फीट थी।

वहीं बिहार के पटना में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विरोधी नेताओं की तस्वीरों वाले रावण के पुतले को जलाया। बीजेपी नेताओं ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं की तस्वीर का इस्तेमाल कर यह 'पॉलिटिकल रावण' बनाया था।

कोई टिप्पणी नहीं: