भारतीय वायुसेना का सुखोई विमान पुणे के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 अक्टूबर 2014

भारतीय वायुसेना का सुखोई विमान पुणे के पास दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

भारतीय वायुसेना का एक सुखोई 30 लड़ाकू विमान मंगलवार शाम पुणे के पास एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन दोनों पायलट सुरक्षित बच गए. रक्षा एवं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विमान भारतीय वायुसेना के एयरबेस से नियमित प्रशिक्षण मिशन पर रवाना हुआ था. पुणे एयरफील्ड से करीब 22 किमी दूर यह विमान उतरने के लिए आ रहा था कि दुर्घटनाग्रस्त हो गया.


एक रक्षा विज्ञप्ति में बताया गया है कि विमान के पायलट और सह-पायलट दोनों सुरक्षित हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. दुर्घटनास्थल से जान माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है. यह विज्ञप्ति हालांकि रात को जारी की गई लेकिन इसमें लड़ाकू विमान का नाम नहीं बताया गया है.

सदर्न कमांड से जुड़े एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने पुष्टि की कि यह सुखोई 30 जेट था. पुणे के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मनोज लोहिया ने बताया कि विमान थियुर गांव से करीब 4 किमी दूर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. वायुसेना अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. विमान रिहायशी इलाके से दूर घास वाली जमीन पर गिरा जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ. दो साल पहले, पुणे में ऐसी ही परिस्थितियों में एक सुखोई प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.




कोई टिप्पणी नहीं: