विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (14 अक्टूबर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2014

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (14 अक्टूबर)

मीडिया कार्यशाला आज

जिला जनसम्पर्क विभाग द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन बुधवार 15 अक्टूबर को किया गया है। यह कार्यशाला जिला पंचायत के सभागार कक्ष में दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगी। मीडियोकर्मियों से आग्रह किया गया है कि वे उक्त कार्यशाला में शामिल होकर सारगर्भित सुझावो से अवगत कराने का कष्ट करें।

मतदाता जागरूकता के दायित्वों से अवगत हुए

निकाय क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर तैयार की गई कार्ययोजना की निहित बिन्दुओं से संबंधितों को अवगत कराया गया। जिला पंचायत के सभागार कक्ष में आहूत बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शशिभूषण सिंह ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा, विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान को सम्पादित किया गया है ठीक उसी तर्ज पर नगरपालिका चुनाव के दौरान निकाय क्षेत्रों के मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाए। बैठक में बताया गया कि निकायो के सभी वार्डो, स्कूलों एवं काॅलेजों में मतदाता जागरूकता के पोस्टर, होर्डिग्स लगाए जाए वही शैक्षणिक संस्थाआंे में जागरूकता संबंधी कार्यक्रम, संगोष्ठी, परिचर्चा इत्यादि का आयोजन किया जाए। इन सबके पीछे वातावरण निर्माण की मंशा को रेखांकित करते हुए बताया गया कि नवीन मतदाता और महिला मतदाताओं को ईव्हीएम मशीन की खूबियों से भी अवगत कराया जाए। बैठक में बताया गया कि निकाय क्षेत्र हरेक मतदाता दो-दो अभ्यर्थियों को मत देंगे। निर्वाचन प्रक्रिया में ईव्हीएम का ही उपयोग किया जाएगा। बैठक में महाविद्यालय, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, रेडक्रास के पदाधिकारियों के अलावा एनसीसी, एनएसएस तथा स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

अवैध एवं ओव्हर लोडिंग वाहनो पर कार्यवाही

जिला परिवहन अधिकारी श्री राजेश गुप्ता और उनके कार्यालयीन स्टाफ के द्वारा विदिशा एवं बासौदा मार्ग के चैराहो पर वाहनो की आकस्मिक जांच पड़ताल की गई। चैकिंग के दौरान यात्री बसो में किराया सूची एवं चालक, परिचालक वर्दी में ना होने के कारण 13 यात्री बसो पर चालान कर एक लाख 60 हजार टैक्स मय पैनाल्टी के शमन शुल्क वसूला गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि निरीक्षण के दौरान एक जेसीबी एवं दो ट्रक जिनका वाहन कर जमा नही होने के कारण उन दोनो वाहनो को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखे गए है वही एक स्कूली वैन बिना कागज की पाई गई साथ ही निर्धारित कलर में ना होने के कारण उसे जप्त कर बासौदा पुलिस अभिरक्षा में रखवाया गया है। मंगलवार को बागरोद चैराहे के पास चैकिंग के दौरान बिना किराया सूची, ओव्हर लोडिंग एवं अवैध रूप से संचालित वाहनो पर परिवहन नियमो के तहत कार्यवाही की गई है और इन वाहनों से दस हजार रूपए का शमन शुल्क वसूला गया है इसके अलावा तीन ट्रक जप्त कर ग्यारसपुर थाने में रखे गए है। जिला परिवहन अधिकारी श्री गुप्ता ने समस्त वाहन स्वामियों से कहा है कि वे नियमानुसार वैध दस्तावेजों एवं निर्धारित कर जमा कराने के उपरांत ही वाहनो का संचालन कराए। 

जनसुनवाई कार्यक्रम में 140 आवेदन प्राप्त हुए, मौके पर अधिकांश आवेदनों का निराकरण

vidisha news
कलेक्टर श्री एमबी ओझा के द्वारा आज आहूत जनसुनवाई कार्यक्रम में 140 आवेदकों ने अपने आवेदन प्रस्तुत कर मूलभूत, व्यक्तिगत समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। कलेक्टर श्री ओझा ने मौके पर अधिकांश आवेदनों का निराकरण किया। शेष आवेदन को संबंधित विभागोे के लिए आॅन लाइन प्रेषित किए गए है और उन्हें समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। कलेक्टर न्यायालय कक्ष में सम्पन्न हुई जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री आरके शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री राजीवनंदन श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एमसी श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री रविशंकर राय एवं नायब तहसीलदार सुश्री कल्पना कुशवाह के अलावा अन्य विभागों के जिलाधिकारी मौजूद थे। 

नगद इनाम की घोषणा

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने थाना लटेरी के एवं थाना गुलाबगंज में दर्ज अपराध के अज्ञात फरार आरोपियों की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी कराने में मदद करने वालो के लिए नगद पांच-पांच हजार रूपए देने की घोषणा की है। थाना लटेरी में दर्ज अपराध क्रमांक 111/14 के तथा थाना गुलाबगंज में दर्ज अपराध क्रमांक 163/14 के अज्ञात फरार आरोपियों की सूचना देने वालो के लिए क्रमशः पांच-पांच हजार रूपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। सूचना देने वाला व्यक्ति चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

मंडी में नीलामी कार्य आज से प्रारंभ, 

विदिशा कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य बुधवार से विधिवत रूप से प्रारंभ हो जाएगा। ततसंबंध में हम्मालो की दर वृद्वि के संबंध मे उत्पन्न विवादों का निराकरण मंगलवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एके सिंह की अध्यक्षता में आहूत बैठक में किया गया है कि जानकारी देते हुए कृषि उपज मंडी समिति के सचिव श्री राजेश शर्मा ने बताया कि हम्मालो को पूर्वानुसार व्यापरियों द्वारा ही भुगतान पत्रक में कटौत्रा कर पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। किसान से सीधे किसी भी तरह की राशि हम्माल एवं तुलावट द्वारा नही ली जाएगी। पूर्व बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार हम्माली की पारिश्रमिक दर में तीन रूपए की वृद्वि स्वीकृत की गई है यह दर पूर्व में 8.40 पैसे प्रति बोरा से बढ़ाकर अब 11.40 पैसे प्रति बोरा की गई है जिसमें किसान के हिस्से से कुल 7.20 पैसे का कटौत्रा होगा तथा शेष 4.20 पैसा का भुगतान व्यापारी द्वारा किया जाएगा। कृषि उपज मंडी प्रागंण में सम्पन्न हुई इस बैठक में विधायक प्रतिनिधि श्री छोटे लाल सम्मरवाल, कृषि प्रतिनिधि श्री नीरज कुशवाह, अनाज तिलहन व्यापार संघ के श्री विनोद जैन, व्यापारी प्रतिनिधि श्री राहूल भार्गव, तुलावट प्रतिनिधि श्री रमेश पाल एवं हम्माल संघ के अध्यक्ष श्री माधो सिंह अहिरवार एवं व्यापारीगण मौजूद थे।

आर्थिक मदद जारी

कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने सर्पदंश के तीन प्रकरणो में मृतकों के परिजन को क्रमशः पचास-पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता आरबीसी के प्रावधानो के तहत जारी कर दी है। तहसीलदार के पालन प्रतिवेदन पर जिन तीन सर्पदंश के प्रकरणों में आर्थिक मदद जारी की गई है उनमंे सिरोंज के श्री मिथुन पुत्र विनय केवट की मृत्यु उपरांत मृतक की मां श्रीमती रामश्री बाई को, ग्राम बांसखेड़ी के श्री करन सिंह पुत्र श्री गोविन्दा की मृत्यु हो जाने पर मृतक की पत्नि श्रीमती मीराबाई को तथा ग्राम अरदोना के गोविन्द सिंह पुत्र श्री अमोल सिंह की मृत्यु सर्पदंश से हो जाने पर मृतक की पत्नी श्रीमती सुलोचना बाई को आर्थिक मदद जारी की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: