नवाज शरीफ ने ओबामा से कश्मीर मुद्दा उठाने का आग्रह किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 22 नवंबर 2014

नवाज शरीफ ने ओबामा से कश्मीर मुद्दा उठाने का आग्रह किया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा से कश्मीर मुद्दे को भारतीय नेतृत्व के समक्ष उठाने का आग्रह किया है, जब वह (ओबामा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर अगले साल जनवरी में भारत की यात्रा पर जाएंगे। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि शरीफ के साथ टेलीफोन पर बातचीत में ओबामा ने स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध पाकिस्तान तथा क्षेत्र में साझा हितों को मजबूत करने के लिए अमेरिका और पाकिस्तान के प्रयासों पर चर्चा की।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दक्षिण-एशियाई क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के साथ आतंकवाद और चरमपंथ से मुकाबले के लिए अपनी प्रतिबद्धता फिर दोहराई। बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच अहम संबंधों और द्विपक्षीय संबंधों को दिशा देने के लिए रूपरेखा (फ्रेमवर्क) के प्रति अमेरिका-पाकिस्तान रणनीतिक वार्ता की महत्ता पर प्रतिबद्धता जताई। रणनीतिक वार्ता का अगला और वर्ष 2015 की शुरूआत में हो सकता है।

व्हाइट हाउस ने कहा, दोनों नेताओं ने आतंकवाद और चरमपंथ से मुकाबले और क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बयान में कहा गया, राष्ट्रपति ने नई अफगान सरकार के साथ पाकिस्तान के सुधरे संबंधों का भी स्वागत किया। उधर, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कार्यालय के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को फोन किया और उन्हें अपनी आगामी भारत यात्रा के बारे में अवगत कराया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों एवं क्षेत्रीय स्थिति के बारे में चर्चा हुई।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बताया कि राष्ट्रपति ओबामा ने शरीफ को जनवरी में भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए अपने दौरे के बारे में अवगत कराया। बातचीत के दौरान शरीफ ने ओबामा को पिछले साल वाशिंगटन में पाकिस्तान आने के लिए दिए गए न्योते की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोग अमेरिकी राष्ट्रपति का निकट भविष्य में अपने देश में स्वागत करने की उम्मीद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति (बराक ओबामा) ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही किसी तारीख पर तब दौरा करेंगे, जब देश में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: