बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में मराठी आरक्षण पर रोक लगाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 नवंबर 2014

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में मराठी आरक्षण पर रोक लगाई

bombay-high-court-bans-on-reservation-for-muslims-and-marathi-in-maharashtra
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार के मराठा आरक्षण के फैसले पर स्टे लगा दिया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान कैबिनेट ने 9 जून को फैसला किया था 16 प्रतिशत मराठा और 5 फीसदी मुस्लिमों को नौकरी और शिक्षा में रिजर्वेशन दिया जाएगा। हाईकोर्ट ने फिलहाल 5 फीसदी मुस्लिमों को पढ़ाई में रिजर्वेशन पर कोई रोक नहीं लगाई है। मामले की अगली सुनवाई 5 जनवरी को होगी। जून में कांग्रेस की सरकार ने फैसला लिया था कि मराठा को सरकारी नौकरी और पढ़ाई में 16 फीसदी वहीं मुस्लिम को 5 फीसदी का आरक्षण मिले। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा था कि मराठा को 16 फीसदी आरक्षण सवाल कई सवाल खड़े करता है क्योंकि महाराष्ट्र में जो फैक्ट्रियां हैं उसके 75 फीसदी मालिक मराठा हैं।

वहीं पूरे राज्य में मराठा काफी अच्छे पोजिशन में हैं ऐसे में उन्हें 16 फीसदी आरक्षण देना बहुत ज्यादा है। हालांकि कोर्ट ने अंतिम फैसला नहीं सुनाया है फिलहाल इस फैसले पर स्टे लगाया है। अगली सुनवाई 5 जनवरी को होगी जिसमें अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: