नवाज शरीफ के घर के पास मिले आईएस के समर्थन वाले पोस्टर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 12 नवंबर 2014

नवाज शरीफ के घर के पास मिले आईएस के समर्थन वाले पोस्टर

is-posters-found-near-nawaz-home
खतरनाक आतंकी संगठन आईएस सीरिया और इराक के बाद पाकिस्तान में भी अपने पैर फैलाने लगा है| जगह जगह पर उन के समर्थन के पोस्टर नजर आते हैं| ऐसे ही पोस्टर और स्टिकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के लाहौर स्थित फार्महाउस से 15 किलोमीटर दूर लगे नजर आये। इसके बाद अधिकारियों ने खतरनाक आतंकवादी संगठन की शहर में संभावित उपस्थिति को लेकर जांच शुरू कर दी।

लाहौर के हुंजेरवाल और कनाल रोड के पास आईएस के समर्थन में रंगी दीवारें भी दिखीं। शहर के विभिन्न हिस्सों में आईएस के नाम पर दीवारों पर संदेश लिखने, पोस्टर एवं स्टिकर लगाने के लिए पुलिस ने ‘अज्ञात लोगों’ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लाहौर की पुलिस ने जांच अभियान शुरू किया है और आईएस पोस्टर एवं स्टीकर दिखने के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

नगर के विभिन्न हिस्सों में आईएस के नाम पर दीवारों पर संदेश लिखने, पोस्टर एवं स्टीकर लगाने के लिए पुलिस ने ‘‘अज्ञात लोगों’’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पंजाब पुलिस के उपमहानिरीक्षक हैदर अशरफ ने बताया, नगर में आईएस के पोस्टर लगाने और दीवार पर लिखने वाले तत्वों के खिलाफ हमने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर ऐसे लोगों का पता लगा रही है| अशरफ ने कहा, "हम इस सिलसिले में सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: