मारा गया उसका चीफ 'अल बगदादी', ISIS ने की पुष्टि - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 नवंबर 2014

मारा गया उसका चीफ 'अल बगदादी', ISIS ने की पुष्टि

sis-twitter-account-confirms-abu-bakr-al-baghdadis-death
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अबू बकर अल बगदादी की मौत पर से पर्दा उठ गया है. खुद आईएस ने इस सस्पेंस पर से पर्दा हटाते हुए बगदादी के मारे जाने की पुष्टि की है. इसके साथ आईएस ने इस बात का भी ऐलान कर दिया है कि बहुत जल्द बगदादी के उत्तराधिकारी की घोषणा करेंगे. आईएस ने इस बात की जानकारी संगठन से जुड़े एक वेबसाइट के माध्यम से बताई है. आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को अमेरिकी समर्थक देशों ने आईएस के शीर्ष कमांडरों को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया था जिसके बाद इस बात को लेकर अफवाह उड़ गई कि बगदादी मारा गया.

इस अफवाह की पुष्टि के लिए इराकी सैनिकों ने हमला किए गए जगहों की छानबीन की लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं आया. अमेरिकी विदेश विभाग और पेंटागन भी इस बात को लेकर संशय में थे कि वह मारा गया है या नहीं. इस बारे में पेंटागन का कहना था कि उनके पास बगदादी के मौत से जुड़े कोई ठोस दस्तावेज नहीं है. अमेरिकी जहाजों ने यह हमला मोसूल के पास किया था.

अल-इत्तेसाम मीडिया को इस्लामिक स्टेट इन इराक और सीरिया यानि आईएसआईएस से जुड़ा माना जाता है. उसने आज ट्वीट किया कि बहुत जल्द हम खलीफा अबु बकर अल-बगदादी की मौत की जानकारी तफ्सील से देंगे. साथ ही इस्लामिक स्टेट के नए खलीफा के नाम का खुलासा भी कर देंगे..

कोई टिप्पणी नहीं: