आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा मंत्री और सांसद पद : कठेरिया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 14 नवंबर 2014

आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा मंत्री और सांसद पद : कठेरिया

union-minister-ram-shankar-katheria-claims-fake-marksheet-case-is-political-con
फर्जी मार्कशीट बनाने के आरोपों से घिरे केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया का कहना है कि अगर वे दोषी साबित होते हैं तो वे मंत्री और सांसद पद से इस्तीफा दे देंगे। आगरा से सांसद कठेरिया को रविवार को हुए कैबिनेट विस्तार में मंत्री बनाया गया था। कठेरिया के खिलाफ 2010 में बसपा उम्मीदवार जालसाजी और बेइमानी की शिकायत दर्ज कराई थी। 

विरोधी ने आरोप लगाया था कि आगरा विश्वविद्यालय में नौकरी पाने के लिए कठेरिया ने अपनी बीए द्वितीय वष्ाü और एमए अंतिम वष्ाü के अंकपत्र में जालसाजी की थी। यह मामला हाईकोर्ट ने आगरा की सेशन कोर्ट को सौंपा है, जिस पर 26 नवंबर को सुनवाई होनी है। यदि वे दोषी पाए गए, तो उन्हें सात साल की सजा हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: