विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (16 दिसम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 दिसंबर 2014

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (16 दिसम्बर)

प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने की अगवानी, कैलाश सत्यार्थी केे स्वागत में उमड़ा जनसैलाब 

kailash satyarthi in vidisha
राजस्व, पुर्नवास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह राजपूत ने मंगलवार को विदिशा रेल्वे स्टेशन पर नोबल पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी की आगवानी की। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने श्री सत्यार्थी का फूल मालाओं से स्वागत किया। रेल्वे स्टेशन पर ही राज्यसभा सदस्य श्री चैधरी मुनव्वर सलीम, स्थानीय विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी, को-आॅपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री श्याम सुन्दर शर्मा, श्री मुकेश टण्डन, श्री छत्रपाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के अलावा कलेक्टर श्री एमबी ओझा ने भी स्वागत किया। श्री कैलाश सत्यार्थी का नगर अभिनंदन हुआ। श्री सत्यार्थी खुले वाहन में खडे़ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जनप्रतिनिध्यिों, गणमान्य नागरिकों का अभिनंदन स्वीकार किया। उनके सम्मान में मंगलवार को विदिशा नगर में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। 

इनाम घोषित

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने जिले के थानो में दर्ज अपराधो के फरार आरोपियों की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी कराने में मदद कराने वाले को नगद इनाम की घोषणा की है। सूचना देने वाला व्यक्ति चाहे तो उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। जारी उद्घोषणा में उल्लेख है कि विदिशा के थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 741/14 के फरार आरोपी अंकित सोनी पुत्र संजय सोनी निवासी तिलक चैक नंदवाना विदिशा की सूचना देने वाले को एक हजार रूपए का तथा शमशाबाद में दर्ज अपराध प्रकरण क्रमांक 301/14 का फरार आरोपी हरिसिंह पुत्र भीकम सिंह मैना निवासी ग्राम मनिया बरखेड़ा की सूचना देने अथवा गिरफ्तारी कराने में मदद करने वाले को दो हजार रूपए का नगद इनाम दिया जाएगा। 

उपचार शिविर निरस्त

अस्थिबाधित निःशक्तजनों के लिए कुरवाई एवं बासौदा जनपद पंचायत में आयोजित होने वाला कैम्प निरस्त किया गया है कि जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के उप संचालक श्री सीएल पंथारे ने बताया है कि उक्त दोेनो जनपद पंचायत क्षेत्रो में निर्वाचन हेतु आचार संहिता प्रभावशील हो जाने के कारण उक्त कैम्प निरस्त किए गए है।

जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन 

खादी ग्रामोद्योग के द्वारा 18 से 22 दिसम्बर तक जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी अग्रवाल धर्मशाला माधवगंज विदिशा में प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत आयोजित उक्त जिला स्तरीय प्रदर्शनी में स्थापित इकाईयों के उत्पादकों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। 

आर्थिक मदद जारी

अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक गत दिवस कलेक्टर श्री एमबी ओझा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी सहित समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद थे। बैठक में आकस्मिकता योजना के तहत भेजे जाने वाले प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया और पीडि़त व्यक्तियों, साक्षियों को दिए जाने वाला भत्ता, भरण पोषण, व्यय, आहार, चिकित्सा एवं जीवन निर्वाह भत्ते की भी समीक्षा की गई। समिति के अनुमोदन उपरांत चार प्रकरणों में पीडि़तों को आर्थिक मदद जारी करने की कार्यवाही की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: