बिहार में सत्तारूढ जनता दल यूनाइटेड :जदयू: के चार और बागी विधायकों ने सदस्यता समाप्त करने के विधान सभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में आज याचिका दायर की. पटना उच्च न्यायालय के कल के फैसले से उत्साहित जद यू से निष्कासित बागी विधायक पूनम देवी अजीत कुमार . सुरेश चंचल और राजू सिंह ने स्पीकर के फैसले के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है ।
गौरतलब है कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ज्योति शरण ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती देने वाले ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू .नीरज कुमार बबलू . राहुल कुमार और रविन्द्र राय की याचिका पर सुनवाई के बाद कल चारो नेताों की विधानसभा की सदस्यता को बहाल करने का आदेश दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें