बढती मंहगायी ने किया केन्द्र सरकार को बेनकाब : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 जनवरी 2015

बढती मंहगायी ने किया केन्द्र सरकार को बेनकाब : कांग्रेस

congress logo
कांग्रेस ने दिनो दिन बढती मंहगायी को लेकर  मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि अच्छे दिन के भ्रमजाल में देश की जनता को फंसाकर सत्ता पर काबिज हुई भारतीय जनता पार्टी.भाजपा. की कलई अब खुलने लगी है । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील वोहरा ने कहा कि नये वर्ष में लोगों को केन्द्र सरकार से काफी उम्मीदें थीं. किंतु जिस तरह से महंगाई एक बार फिर से तेजी से बढ रही है उससे आमजन अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है । श्री वोहरा ने कहा कि केन्द्र सरकार को न किसानों की चिंता है और न ही उपभोक्ताों की 1 उन्होंने कहा कि किसान के पास जब तक आलू नहीं था तो यह 30 से 40 रुपए प्रति किलो बिक रहा था अब जब आलू की नयी फसल आई है तो किसान को इसके औने पौने दाम मिल रहे हैं दालों की कीमतों का जिक्र करते हुए श्री वोहरा ने कहा कि केन्द्र में नयी सरकार के आने के बाद इनके दाम 20 प्रतिशत तक बढ गए हैं 1 हाल ही में हरी सब्जियों की कीमत आसमान  पहुंच गई है । उनका कहना था कि  पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आमजन और किसान दोनों ही नाराज है । कहा यह जाता है कि इनकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार के अनुरुप तय होती हैं और तेल विपणन कंपनियां इसके लिए स्वतंत्र है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पिछले सात.आठ माह के दौरान आधी रह गई हैं .किंतु देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में उसके अनुरुप कमी नहीं आई है । 
    
मजेदार बात यह है कि पेट्रोल. डीजल की तुलना में विमान ईंधन की कीमतों में कहीं अधिक कमी की गई है । विमान ईंधन के दाम पिछले एक साल में 24 रुपए प्रति लीटर कम हुए हैं . इसकी तुलना में डीजल केवल 3.83 रुपए और पेट्रोल 11 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ है 1 पिछले कुछ दिनों में इनकी कीमतों में कमी करने की बजाय सरकार ने उत्पाद शुल्क बढा दिया जिसका उपभोक्ताों को फायदा नहीं मिला 1 वर्तमान में तो यह स्थिति है कि पेट्रोल विमान ईंधन से महंगा और डीजल इसके बराबर भाव पर बिक रहा है ।प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में महंगाई को लेकर सरकार को घेरेगी.

कोई टिप्पणी नहीं: