प्रधानमंत्री ने 24 बहादुर बच्चों को दिए वीरता पुरस्कार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 24 जनवरी 2015

प्रधानमंत्री ने 24 बहादुर बच्चों को दिए वीरता पुरस्कार


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक समारोह में 24 बहादुर बच्चों को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर अपने संदेश में मोदी ने बच्चों से बिना थके, बिना रुके और बिना झुके अपने लक्ष्य की प्राप्ति में जुटे रहने को कहा।



प्रधानमंत्री ने कहा कि हर आदमी के पास कम-से-कम एक बार दूसरों के लिए जान न्योछावर करने का मौका आता है, लेकिन हर आदमी के पास दूसरों के लिए जीने का अवसर उपलब्ध रहता है। हालांकि, बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो इन चुनौतियों को स्वीकार कर पाते हैं।

त्याग व वीरता के लिए इन बच्चों की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि परिणाम की चिंता किए बगैर इन्होंने विपत्ति का डटकर मुकाबला किया। इन बच्चों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि मुसीबत में भी इन्होंने साहस से काम लिया और इस प्रक्रिया में समाज के दूसरे लोगों के लिए भी उदाहरण बने।

पीएम ने कहा कि इन बच्चों की असली चुनौती अब शुरू होती है। प्रसिद्धि और सफलता से विचलित हुए बगैर इन्हें अपना मानसिक संतुलन बनाए रखना होगा। इस अवसर पर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी भी मौजूद थीं। 
 

कोई टिप्पणी नहीं: