
जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी आज तय कर सकती है कि वो जम्मू कश्मीर में किस पार्टी के साथ जाएगी. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है. पिछले दिनो अमित शाह ने कहा कि था कि जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी के विकल्प खुले हैं.
इस बैठक के लिए जम्मू-कश्मीर के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, तीन महासचिवों, तीन पूर्व राज्य अध्यक्ष समेत केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को बुलाया गया है. 87 सीटों वाली जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीडीपी को सबसे ज्यादा 28, बीजेपी को 25, एनसीपी को 15 और कांग्रेस को 12 सीटें मिली है. दूसरों के खाते में 7 सीटें गईं हैं. अब देखना यह होगा कि बीजेपी किसके साथ मिलकर सरकार बनाती है.
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के नतीजे आए दो हफ्ते गुजर चुके हैं, लेकिन त्रिशंकु विधानसभा होने की वजह से अब तक राज्य में नई सरकार नहीं बन सकी है. नतीजे आने के बाद से ही सरकार बनाने को लेकर अलग-अलग पार्टियों के बीच बातचीत हो रही है, लेकिन गठबंधन पर मंथन जारी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें