सानिया और लिएंडर पेस ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में जीत से की शुरुआत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 जनवरी 2015

सानिया और लिएंडर पेस ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में जीत से की शुरुआत


लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए यहां क्रमश: पुरुष और महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बनाई। सानिया और चीनी ताइपै की उनकी जोड़ीदार सु वेई सीह ने अर्जेंटीना की मारिया इरिगोएन और स्विट्जरलैंड की रोमिना ओपरैंडी को केवल 48 मिनट में 6-2, 6-0 से शिकस्त दी।

सानिया और सीह की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी का अगला मुकाबला कनाडा की गैब्रिएला दाबरोवस्की और पोलैंड की एलिसिया रोसोलस्का की जोड़ी से होगा। पुरुष युगल में पेस और दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासेन की दसवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने स्काट लिपस्की और राजीव राम की अमेरिकी जोड़ी को 6-4, 7-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। उनका अगला मुकाबला स्टीव जानसन और सैम क्वेरी की अमेरिकी जोड़ी तथा सिमोन बोलेली और फैबियो फोगनेनी की इतालवी जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: