भोपाल तमिल एसोसिएशन ने प्राइस वितरण व निर्देशिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 जनवरी 2015

भोपाल तमिल एसोसिएशन ने प्राइस वितरण व निर्देशिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन

bhopal-tamil-assosiation
भोपाल तमिल एसोसिएशन ने उत्साहपूर्वक प्राइस वितरण समारोह धनवंतरी पार्क, हबीबगंज, भेल में मनाया, जिसके बाद एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित डायरेक्टरी/ निर्देशिका का विमोचन किया गया। 

भोपाल तमिल एसोसिएशन ने  पोंगल उत्सव कार्यक्रम की संध्या पर प्राइस वितरण और टेलीफोन डायरेक्टरी के विमोचन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे प्रारंभ हुआ और     मध्यान्ह भोजन के समय तक चला। जवाहर लाल नेहरू कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ईदगाह हिल्स के अनुसंधान विभाग के सीनियर साइंटिस्ट श्री एन गणेश समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इंजी. सेल्वम मुदलियार, निदेशक डॉ. विश्वेश्वरैया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नाेलॉजी, भोपाल के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। वहीं मैसर्स स्वामी कैटरिंग सर्विस के राजू स्वामी मरीमुथु, मैसर्स जनरल मशीन टूल्स के डी जॉर्ज और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, प्रार्थना और अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अितथि के संबोधन ने कार्यक्रम में प्रेरणा आैर मार्गदर्शन दिया। छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक नृत्यों का आयोजन किया गया। संगीतमय नृत्य ने कार्यक्रम को प्रफुल्लित किया और दक्षिण भारतीय संस्कृति के प्रदर्शन से अतिथियाें व उपस्थित दर्शकों के चेहरे खिल उठे। बाद में अतिथियों द्वारा डायरेक्टरी का विमोचन व  के प्रकाशन व पुरस्कार वितरण किया गया।

 कार्यक्रम में एसोसिएश्सन के अध्यक्ष एम राजी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अपने विचारों को साझा करते हुए उन्होंने पिछले वर्ष एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया। श्री राजी ने कहा कि इस आयोजन ने भोपाल व आस-पास के क्षेत्रों में रह रहे एक ही समुदाय के लोगों को मिलने व खुशियों साक्षा करने का शानदार मौका दिया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला। 

  ए स्वामीदुरै  , महासचिव, भोपाल तमिल एसोसिएशन ने कहा कि टेलीफोन डायरेक्टरी सभी के लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। पिछले वर्षों में एसोसिएशन ने सर्वश्रेष्ठ सफलताएं प्राप्त की हैं। उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों व सदस्यों को धन्यवाद और पोंगल की हार्दिक बधाईयां। विजेता के सम्मान से परिवेश में प्रेरणा का माहौल बना। कार्यक्रम का समापन अतिथियों व प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ हुआ। साथ ही लोगों ने लंच का आनंद भी उठाया। यह एसोसिएशन के द्वारा एक यादगार उल्लेखनीय कार्यक्रम रहा।

कोई टिप्पणी नहीं: