बिहार के पशुपालन और मत्स्य मंत्री बैद्यनाथ सहनी ने आज कहा है कि पशुों के विकास के लिए समस्तीपुर जिले के उजियारपुर में राज्य का पहला पशु विश्वविद्यालय खोला जायेगा. श्री सहनी ने यहां कहा कि राज्य में पहला पशु विश्वविद्यालय खोले जाने की सभी प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और इस माह के अंत तक मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल जायेगी 1 उन्होंने कहा कि इसके लिए जिले के उजियारपुर में करीब एक सौ एकड़ भूमि दी गयी है और इस संबंध में एक प्रतिवेदन दरभंगा प्रमंडल की आयुक्त वंदना किन्नी द्वारा पशुपालन विभाग को भेजा गया है ।
पशु पालन मंत्री ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय का भवन तैयार नहीं होगा तब तक पटना स्थित वेटनरी कॉलेज से इसका संचालन किया जायेगा 1 उन्होंने कहा कि मछली के उत्पादन में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गयी है । इसके तहत राज्य के 21 जिलों को चिह्नित कर वहां हैचरी का निर्माण और सभी सरकारी तालाबों की खुदाई का कार्य चल रहा है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें