केदारनाथ में MI-26 का ट्रायल लैंडिग सफल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 जनवरी 2015

केदारनाथ में MI-26 का ट्रायल लैंडिग सफल

वायु सेना का सबसे बड़ा मालवाहक हैलीकॉप्टर एमआई-26 की केदारनाथ धाम में ट्रायल लैंडिंग सफल रही। पिछले चार महीनों से कड़ी मशक्कत के साथ नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा केदारनाथ में विशालकाय हैलीपैड एमआई-26 की लैंडिंग के लिए तैयार किया जा रहा था। आखिरकार एनआईएम की मेहनत रंग लाई और वायु सेना का विशालकाय हैलीकॉप्टर बिना किसी परेशानी के केदारनाथ में उतरने में सफल रहा।

केदारनाथ धाम में इन दिनों निर्माण कार्य जारी हैं और द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों के लिए यहां पर भारी मशीनरी पंहुचाई जानी है। जिसके लिए एमआई-26 की मदद ली जा रही है। इस विशालकाय हैलीकॉप्टर के जरिए जेसीबी, पोकलैंड, स्नो ब्लोअर डंपर जैसे हाईड्रोलिक वाहन केदारनाथ पंहुचाए जाएंगे। अगले बीस दिनों तक एमआई-26 गौचर हवाई पट्टी से केदारनाथ के लिए रोजाना एक उड़ान भरेगा और इन मशीनों को केदारनाथ पंहुचाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: