बिहार : सबका साथ और सबका विकास करने वाले नहीं उतरे डगर से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 जनवरी 2015

बिहार : सबका साथ और सबका विकास करने वाले नहीं उतरे डगर से

  • अब प्रार्थनालय में सामूहिक प्रार्थना करना भी महफूज नहीं?

liveaaryaavart dot com
जहानाबाद। ईसाई समुदाय के लोग गुड न्यूज सेंटर में सामूहिक प्रार्थना करते हैं। श्याम नगर, जहानाबाद, काको रोड, माधव नगर, गली नम्बर 02 में प्रार्थना भवन है। इस प्रार्थनालय में प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को 10 से 1 बजे तक सामूहिक प्रार्थना करते हैं। गत 15 सालों से शुक्रवार को परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं कि देश-प्रदेश-विदेश में शांति का राज्य कायम हो सके। रविवार को समाज और परिवार के आंतरिक कलह पर विजय प्राप्त करने और जो लोग नशापान की ओर कदम बढ़ा दिए हैं उन लोगों को सत्य मार्ग पर लाने के लिए दुआ करते हैं। इस तरह की सामूहिक प्रार्थना के अलावे चंगाई प्रार्थना भी की जाती है। अनेक लोग रोग से निदान पा चुके हैं। अपने चंगाई की साक्षी लोगों के बीच में प्रचार और प्रसार करते हैं। इसके कारण लोग प्रार्थनालय की ओर मुखातिर होने लगे हैं। इस जिले में आजकल 40 हजार ईसाई धर्मावलम्बी हैं। जो सत्य मार्ग पर चलने पर अमादा हैं।हर जुल्म को सहने को तैयार हैं। हां,हमला चाहे जैसा होगा प्रार्थना जारी रहेगा पर विश्वास करते हैं।

गुड न्यूज सेंटर के संस्थापक पास्टर कमलेश कुमार कहते हैं कि 11 जनवरी को 11 बजे माधव नगर गली नम्बर 2 काको रोड, थाना जहानाबाद में उपस्थित प्रार्थनालय में सैकड़ों लोग मिलकर सामूहिक प्रार्थना में मग्न थे। सभी भक्तगण आंख बंद करके परमेश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। इस बीच 50 से 60 हमलावर प्रार्थना भवन में उपस्थित लोगों पर हमला बोल दिए। जबतक धार्मिक भाई-बहन कुछ समझ पाते हमलावर ने बिजली गूल कर दिए। अंधेरे का फायदा उठाकर निहत्थे लोगों को लाठी और डंडो से मारना-पीटना शुरू कर दिए। महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। दिल भर से पीटा और नारा भी बुलंद किए। बजरंग दल जिन्दाबाद, आरएसएस जिंदाबाद, नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद का नारा बुलंद किए। इन लोगों की आंतरिक शक्ति के बल पर प्रार्थनालय में धमाल मचाया। सभी समानों को तोड़फोड़ दिए। अंधेरी नगरी में चैपट राजा के कारण मोबाइल,पर्स आदि लूट लिए। सबके सब ईसाई हैं इनको काट डालो, मार डालो और लूट लो और तो और अश्लील गालियों की बौछार करते रहे। विडम्बना है कि प्रार्थना करने आए विजय कुमार मोची और सुरेश कुमार सिंह को जबर्दस्ती काॅलर पकड़कर मारते-पीटते खिंचते ले गए। इन दोनों पर आरोप लगाया कि दोनों धर्म परिवर्तन करा रहे थे। जो सच्चाई से कोसो दूर की बात है।

पास्टर कमलेश कुमार आगे कहते हैं कि हमलावर ने मेरा बैंग ले गए। करीब आठ हजार रूपए, नोकियां के हेडफोन, कार की चाभी और व्यक्तिगत कागजात ले उड़े। एक सवाल के जवाब में कहा कि सत्यकार चैरसिया,रामजी कुमार और मंटु कुमार ने ही बैंग पर हाथ सफाई कर दिए। इनको नामदज आरोपी बनाया गया है। कोई तीन लाख रू.की क्षति हुई है। इस आशय की जानकारी जहानाबाद थाना में दी गयी। लिखित एफआईआर दर्ज किया गया। घायल पास्टर कमलेश कुमार,विजय कुमार और सुरेश कुमार सिंह को काफी चोट लगी है। 

इस बीच पास्टर कमलेश कुमार को 14 जनवरी को पटना के कुर्जी होली फैमिली अस्तपाल में भत्र्ती कराया गया। डा. अभिषेक कुमार चन्द्रा ने इलाज करके 18 जनवरी को अस्तपाल से छुट्टी दे दी है। पास्टर को दीवार में ढकेल-ढकेलकर पिटाई की गयी है। सिर और कान में चोट है। कान की झिल्ली में छिद्र हो गया है। इलाज के लिए दिल्ली जाएंगे। पुलिस ने कार्रवाही के तौर पर विष्णु और गणेश को पकड़कर पूछताछ करके छोड़ दिया है। एफआरआई में नामदज आरोपी छुट्टे सांढ़ की तरह विचरण कर रहे हैं। 



आलोक कुमार
बिहार 

कोई टिप्पणी नहीं: