कच्चे तेल की कीमत छह साल के निचले स्तर पर पहुंचा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 13 जनवरी 2015

कच्चे तेल की कीमत छह साल के निचले स्तर पर पहुंचा

कच्चे तेल का भाव 5.5 फीसदी कम होकर 47.36 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. यह 2009 के बाद दर्ज की गई छह सालों की सबसे कम कीमत है. अमरीका में भी कच्चे तेल की कीमत 2009 के बाद पांच फीसदी कम होकर 45.90 डॉलर प्रति बैरल के अब तक के निचले स्तर पर है.
ब्रिटेन में तेल की कीमत में गिरावट आने के कारण पेट्रोल की कीमत में कटौती की जा रही है.

निवेश करने वाली कुछ अगुआ कंपनियों ने आने वाली तिमाही के लिए कच्चे तेल में निवेश को कम करने की घोषणा की है. फिलहाल जून की कीमतों से तुलना करें तो कच्चे तेल की कीमतें घटकर आधी रह गई है. उस दौरान कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल थी.

कहा जा रहा है कि तेल के कीमत में कमी उत्तरी अमरीका की तेल कंपनियों के तेल और गैस आपूर्ति बढ़ाने से कीमतों में आए नकारात्मक असर के कारण हुई है. अनुमान है कि कच्चे तेल की कीमतों में रेकॉर्ड कमी से वैश्विक आर्थिक मांग कम होगी और दूसरे देशों की मुद्रा की तुलना में डॉलर का भाव बढ़ेगा.

कोई टिप्पणी नहीं: