बिहार : 2015 में रेलखंड को चालू कर देने की संभावना ? - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 जनवरी 2015

बिहार : 2015 में रेलखंड को चालू कर देने की संभावना ?

  • सिमेंट के बाॅल्डर से संख्या 36 पिलर पर दबाव डाला जा रहा 
पटना। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ए.के.मित्तल आए और कार्य प्रगति का जायजा लिए। इसके पहले सीएम जीतन राम मांझी से भी मिले। सीएम ने जल्दी से दीघा-सोनपुंर रेल-सह-सड़क पुल को निर्माण करने पर बल दिया। 31 दिसम्बर 2014 को दीघा और सोनपुर से रेलखंड को जोड़ दिया गया है। इसके बाद काफी संख्या में लोग आकर प्रगति क जायजा लेते रहते हैं। कार्यरत कर्मचारियों को कहना है कि 2015 में रेलखंड को चालू कर देने की संभावना है। मगर सड़क खंड को चालू नहीं किया जा सकेगा?
    गंगा नदी पर 36 स्कैन और 2 जीरो ग्राउंड परः गंगा नदी पर कुल 38 स्कैन है। वहीं ग्राउंड जीरो पर कुल 47 पिलर है। इसमें 4 पिलरों में खराबी आ गयी। खराबी आ जाने से कार्य में व्यवधान उत्पन्न हो गया। काफी मुश्किल से संख्या 0,17 और 34 पिलर को दुरूस्त कर दिया गया है। बाद में संख्या 35 और 36 पिलर में व्यवधान उत्पन्न हो गया। इसे दूर करने का प्रयास जारी है। शिमला कम्पनी से पिलर निर्माण करवाया जा रहा है। 
      संख्या 35 पिलर पर कार्य जोरशोर से जारीः दीघा चैहट्टा के पास संख्या 34,35 और 36 पिलर में व्यवधान उत्पन्न हो गया। इसमें संख्या 34 पिलर दुरूस्त करने के बाद स्पैन चढ़ा दिया गया है। संख्या 35 पिलर पर कार्य जोरशोर से जारी है। इस पिलर के कुएं में सिमेंट,बालू और छररी से ढलाई कर दी गयी है। अब साइट लगाकर ढलाई करने की तैयारी की जारी है। मजदूरों के द्वारा छड़ भी बांधा जाएगा। अब 30 दिनों के अंदर ही पिलर तैयार करके स्पैन चढ़ा दिया जाएगा। 
        संख्या 36 पिलर पर दबाव डाला जा रहा हैः सिमेंट के बाॅल्डर से संख्या 36 पिलर पर दबाव डाला जा रहा है। इस पिलर के कुएं के अंदर से मिट्टी की कटाई की जा रही है। ऐसा करने से कुएं को नीचे धंसाया जा सकेगा। जिस प्रकार संख्या 34 और 35 पिलर पर किया गया था। उसी तरह से कुएं को धंसाया जा रहा है। इसमें कुछ अधिक समय लगेगा। कार्य करने वाले लोग भी सही-सही समय लगने की जानकारी देने में असर्मथ हो रहे हैं। तब संख्या 34 और 35 पिलर निर्माण हो जाएगा। तब स्पैन चढ़ा दिया जाएगा। तब कहा जा सकता है कि निकट भविष्य में दीघा-सोनपुर रेल खंड को चालू कर दिया जाएगा। 
          सड़क निर्माण में विलम्बः गंगा नदी पर बन रहे दीघा-सोनपुर रेल-सह-सड़क पुल पर निर्माण कार्य सुस्त प्रगति से जारी है। अबतक दीघा की ओर से 10 और सोनपुर की ओर से 9 स्पैन तक की ढलाई कर दी गयी है। शेष स्पैन वाली की ढलाई करनी है। 


            आलोक कुमार  
            बिहार 

            कोई टिप्पणी नहीं: