ओबामा का भव्य स्वागत. प्रोटोकाल तोड कर एयरपोर्ट पहुंचे मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 25 जनवरी 2015

ओबामा का भव्य स्वागत. प्रोटोकाल तोड कर एयरपोर्ट पहुंचे मोदी

grand-well-come-to-obama
देश के 65 वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा का आज यहां पहुंचने पर अभूतपूर्व रूप से भव्य स्वागत किया गया। श्री ओबामा का विमान एयरफोर्स वन निर्धारित समय से बीस मिनट पहले सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर पालम वायुसेना स्टेशन पर उतरा तो वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोटोकाल तोड कर सुबह उनके स्वागत के लिये मौजूद थे। श्री ओबामा विमान से नीचे उतरने पर सबसे पहले श्री मोदी से मुखातिब हुए। श्री मोदी ने मेहमान नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री ओबामा अपने एयरफोर्स वन विमान के नीचे उतरने पर वहां मौजूद श्री मोदी से गर्मजोशी के साथ गले मिले और हाथों में हाथ थाम कर कुछ देर तक बात करते रहे। इस मौके  पर श्री ओबामा के प्रोटोकाल में तैनात केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल. विदेश सचिव सुजाता सिंह और भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा मौजूद थे। श्री मोदी श्री ओबामा को उनकी विशेष कार द.बीस्ट.तक लेकर गये और दोनों नेताों एवं श्रीमती मिशेल ओबामा ने हाथ हिलाकर तस्वीरें भी खिचाई।श्री ओबामा इसके बाद सीधे होटल आईटीसी मौर्या के लिये रवाना हो गये। दोपहर करीब 12 बजकर पांच मिनट पर श्री ओबामा राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उनके रस्मी स्वागत की तैयारी थी। राष्ट्रपति भवन के मुख्य द्वार पर श्री ओबामा की कार के पहुंचने पर राष्ट्रपति के घुडसवार अंगरक्षकों ने उसे अपने घेरे में ले लिया और फिर धीरे धीरे उनकी कार चलते हुए वहां पहुंची जहां राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद थे।इसी बीच उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। 

गाडी से उतरने के बाद श्री मुखर्जी ने मेहमान नेता का सम्मानपूर्वक स्वागत किया और फिर उन्हें तीनों सेनाों की सम्मिलित अंतरसेना गारद ने उन्हें सलामी पेश की। इस अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रगान और फिर भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई गयी। इसके बाद अंतर सेना गारद का नेतृत्व कर रहीं विंग कंमाडर पूजा ठाकुर ने उन्हें सलामी गारद के निरीक्षण के लिये आमंत्रित किया।      तत्पश्चात श्री मोदी ने श्री ओबामा का परिचय अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियो से परिचय कराया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज. रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर. वित्त मंत्री अरूण जेटली. संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडु तथा सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। श्री ओबामा ने भी अपने साथ आये प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से श्री मुखर्जी और श्री मोदी का परिचय कराया। बाद में उन्होंने मीडिया के सामने आकर तस्वीरें खिंचवायीं। एक पत्रकार के सवाल पर श्री ओबामा ने कहा...मेरे लिये गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आना बहुत बडा सम्मान है। मैं यहां भारत में हुए स्वागत से अभिभूत हूं।

श्री ओबामा राष्ट्रपति भवन के बाद सीधे राजघाट पहुंचे और वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उनके साथ श्री पीयूष गोयल भी थे। इस मौके पर गांधी स्मृति एवं र्दशन के पदाधिकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति को एक चरखा भेंट किया। श्री ओबामा ने इस मौके पर राजघाट में एक पीपल का वृक्ष भी लगाया। श्रीमती मिशेल ओबामा राष्ट्रपति भवन और राजघाट के कार्यक्रम में शरीक नहीं हुईं। राजघाट के बाद श्री ओबामा हैदराबाद हाउस के लिये रवाना हो गये जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी एकांत में तथा दोपहर के भोज के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय बैठक होनी है। बैठक के बाद दोनो नेता एक संयुक्त प्रेस संवाद को भी संबोधित करेगे। शाम को विदेश मंत्रालय उनकी यात्रा को लेकर विशेष ब्रीफिंग करेगा। देर शाम उनकी राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात निर्धारित है। श्री मुखर्जी ने श्री ओबामा के सम्मान में भोज का भी आयोजन किया है। श्री ओबामा कल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तत्पश्चात दोपहर में श्री मोदी और श्री ओबामा के भारत एवं अमेरिका के बिजनेस सीईओ के साथ एक संवाद में हिस्सा लेन का भी कार्यक्रम है। श्री ओबामा शाम को राष्ट्रपति भवन में ऐट होम में भी शिरकत करेंगे। इस दौरान उनकी विभिन्न नेताों एवं गण्यमान्य हस्तियों से मुलाकात होगी। वह मंगलवार को प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में शिरकत करेगें और फिर सीरीफोर्ट सभागार में भारत अमेरिका संबंधों पर एक व्याख्यान देगें। वह दोपहर बाद वापस लौट जाएगें।

कोई टिप्पणी नहीं: