रूकी वार्ता शुरू करने का दायित्व भारत पर : सरताज अजीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 जनवरी 2015

रूकी वार्ता शुरू करने का दायित्व भारत पर : सरताज अजीज

sartaz aziz
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि भारत तथा पाकिस्तान के बीच बातचीत की रूकी प्रक्रिया को शुरू करने का दायित्व भारत पर है क्योंकि उसी ने दोनों देशों की विदेश सचिव स्तर की वार्ता स्थगित की थी जिससे अनिश्चितता की स्थिति पैदा हुई. उन्होंने जिन्ना संस्थान द्वारा आयोजित दो दिन की वैचारिक गोष्ठी के समापन समारोह में कहा कि भारत वास्तविक नियंत्रण रेखा तथा कामकाजी सीमा पर बिना उकसावे की गोलीबारी से कश्मीर की स्थिति को बदलना चाहता है लेकिन इससे स्थिति और जटिल हो जायेगी.

उन्होंने कहा कि इस स्थिति के बावजूद पाकिस्तान भारत से बिना शर्त फलदायक समझौता वार्ता शुरू करना चाहता है लेकिन बातचीत भारत ने स्थगित की थी. इसलिये शुरूआत उसी को करनी चाहिये. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरूद्ध कार्रवाई के संबंध में भारत का रूख परस्पर विरोधी है क्योंकि एक तरफ तो वह इस खतरे को खत्म करना चाहता है और दूसरी तरफ आतंकवादियों के विरूद्ध लगी पाकिस्तानी सेना की र्जव ए अज्ब कार्रवाई से उसका ध्यान हटाना चाहता है ।

कोई टिप्पणी नहीं: