7 जनवरी से आर्ट आफ लिविंग का हैप्पीनैस प्रोग्राम
झाबुआ --- आध्यात्म के माध्यम से जीवन जीने की कला का सन्देष देने वाले परमपूज्य श्री रविषंकर जी महाराज द्वारा पूरे विष्व में जो सन्देष दिया गया है उसका विष्व के करोडो लोगों ने अनुसरण करके अपने जीवन में आमुलचुल बदलाव लाया है । इसी कडी मे आध्यात्मिक संस्था आर्ट आफ लिविंग का 5 दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम 7 जनवरी से झाबुआ के षगुन गार्डन में प्रारंभ होगा । 11 जनवरी तक चलने वाले इस पांच दिवसीय आर्ट आफ लिविंग के षिविर में योग,प्राणायाम, सुदर्षनक्रिया, के माध्यम से आर्ट आफ लिविंग के वरिष्ठ षिक्षक खुमानसिंह चुण्डावत श्रीश्री रविषंकर गुरूजी द्वारा प्रदत्त जीवन जीने की कला का सुक्ष्म ज्ञान प्रदान करेगें । संस्था की पूर्णिमा कष्यप दीदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन प्रातः 6 से 9 बजे तक षिविर का आयोजन होगा । इसमे भाग लेने के पूर्व पंजीयन करवा का वयस्क महिलायें एवं पुरूष भाग ले सकते है । पंजीयन के लिये दीदी पूर्णिमा काष्यप से मोबाईल नम्बर 9977688677 एवं दीदी नलिनी कुरील से 9575010054 उपर संपर्क क रनाम नाम दर्ज करवा सकते है ।
नारी भोग्या नही पवित्र व पूज्य है,- डा. गोपीवल्लभ पाटीदार
- चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार यज्ञ का हुआ समापन
झाबुआ --- वर्ष 1962 में अष्टाग्रह का योग आया था उस समय सभी लोगों ने विनाष की कल्पना की थी और माना जारहा था कि विनास तो होकर ही रहेगा ।उस समय परमपूज्य श्री रामषर्मा आचार्य जी एक मात्र ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होने कहा था कि विनास नही सृजन होगा । 1964 में चीन का यु0 हुआ, 1971 में बांलाला देष का युद्ध हुआ, 1984 मे स्टारवार की योजना अमेरिका ने बनाई। उस समय भी गुरूदेव ने सभी से सामुहिक आराधना करवाई और देष पर आया अनिष्ट टल गया था । आज भी विष्वव्यापी संकटों के निराकरण के लिये गुरूदेव ने सामुहिक साधना करने पर बल दिया है । हम सभी लोग सूर्योदय व सूर्यास्त के समय 24 बार गायत्रीमंत्र का जाप भगवान सूर्यदेव के सामने खडे होकर करें । उक्त प्रेरक बात गायत्री शक्ति पीठ झाबुआ पर चार दिवसीय 9 कुण्डात्मक गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार निर्माण कार्यक्रम के समापन अवसर पर हरिद्वार शांतिकुंज से पधारे डा. गोपीवल्लभ पाटीदार ने व्यक्त किये । उन्होने आगे बताया कि पिछले 2 हजार वर्ष की विचार विकृति का निवारण विचार कां्रति अभियान के माध्यम से होने जारहा है । नैतिक क्रांति,बौद्धिक क्रांति, और सामाजिक क्रांति होगी जो पूरी दुनिया के 700 करोड लोगों को प्रभावित करेगी । 21 वीं सदी उज्जवल भविष्य को संकते दे रही है । पर्यावरण करे ठीक करने के लिये भारत के हर नागरिक को एक एक वृक्ष का रोपण कर उसे पनपाना चाहिये । नारी जागरण अभियान के तहत नारी षक्ति को उन्नत बनाने के लिये प्रतिभावान महिलायें योगदान देवें । 21 वी सदी नारी की सदी है । नारी भोग्या नही पवित्र व पूज्य है, नये युग के आगमन में उसकी महती भूमिका रहेगी । गायत्री शक्ति पीठ पर 4 दिवसीय आयोजन के समापन अवसर पर नौ कुण्डी महायज्ञ की पूर्णाहूति में सैकडो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया । वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ हवन संस्कार का समापन हुआ । इस अवसर पर हरिद्वार से पधारे डा. गोपीवल्लभ पाटीदार, नित्यानंद हाती,माधवराव मराठे, सुकमल शैलम का घनष्याम बैरागी, मोहनलाल व्यास प्रकाष डावर, के के वर्मा, अषोक चैहान एवं महिलाओं मे पाठक बहिनजीर, नलीनी बैरागी, विद्या व्यास आदि ने स्वागत किया । पूर्णाहूति के बाद यज्ञषाला की परिक्रमा की गई तथा महामंगल आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बडी सख्या में लोगों ने भाग लिया । अन्त मे आभार एवं धन्यवाद घनष्याम बैरागी ने व्यक्त किया । हरिद्वार की टोली की बिदाई के अवसर पर सभी उपस्थितों के आखें सजल हो गई ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर झाबुआ मीडियाग्रुप की बैठक में बनाई रणनीति
- ग्रुप में 14 सदस्यों को और सौपे गये दायित्व
झाबुआ ---स्थानीय राजवाडा चैक स्थित आस्था स्टूडियों के कक्ष में जिले के भाजपा मिडिया ग्रुप की आवष्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे, जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, जिला भाजपा मीडिया ग्रुप के जिला प्रभारी निर्मल जैन, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी के अलावा जिले भर से आये ग्रुप के प्रभारीगण उपस्थित थे । त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर आयोजित इस बैठक में जिला भाजपाध्यक्ष श्री दुबे ने चुनाव में मीडिया की प्रभावी भूमिका को लेकर बनाई गई रणनीति की जानकारी देते हुए सभी उपस्थितों से आग्रह किया कि त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में पंच, सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत में भाजपा के अधीकृतों को विजयश्री दिलाने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करें । तथा पंचायती राज संस्थाओं में इस बार भाजपा का कब्जा निष्चित रूप से होना ही है किन्तु हमे अपने प्रयासों को कमतर नही आंक कर पूरी ताकत से कार्य करना है । इस अवसर पर जिला मीडिया ग्रुप के पूर्व घोषित 18 सदस्यों के अलावा भी मीडिया ग्रुप के प्रभारी बनाये गये जिसमें झाबुआ से बबलू सकलेचा, गोपालसिंह पंवार, झाबुआ गा्रमीण में गुड्डूभाई पिटोल, मेघनगर से मुकेष मेहता, कमलेष दांतला, थांदला से विष्वास सोनी, संजय भाबोर, खवासा से ब्रजभूषणसिंह पंवार, पेटलवद से शंकर राठौर, संजय कहार, कल्याणपुरा से वैभव धौकर, रानापुर से शैलेंन्द्र सोलंकी, रामेष्वर नायक एवं पारा से शुभम सोनी को भी जिम्मेवारी सौपी गई है । जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा के अनुसार जिले में और भी भाजपा के ऐसे सक्रिय लोगों को इस ग्रुप से जोडा जावेगा । बैठक मेुं त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति के तहत सभी उपस्थितो ने अपने दायित्व निर्वाह का भरोसा दिलाया ।
नगरपरिषद मे उपाध्यक्ष बनने पर जिला कांग्रेस ने दी बधाई
झाबुआ --- नगर परिषद मेघनगर में कांग्रेस के श्रीमती आस्मां मेहबूब के उपाध्यक्ष के निर्वाचन में उन्होने भाजपा के भूपेष भानपुरिया 9 के मुकाबले 7 मतों से विजय श्री हांसील करके उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है ं। प्रथम नगर परिषद पर कांग्रेस की इस षानदार जीत पर पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, कलावती भूरिया,षांतिलाल पडियार,सुरेषचंद्रजैन पप्पु सेठ, वीरसिंह भूरिया, साईदोभाबोर यामीनषेख,पारसिंह डिंडोर, संदीप जैन,हर्ष भटृ, जितेन्द्र अग्निहौत्री, आषीष भूरिया, विक्रांत भूरिया, एवं मेघनगर के सभी कांग्रेसी पार्षदों, सुलेमान षेख, मेहबूब भाई आदि ने बधाईया देकर नगरवासियों का आभार व्यक्त किया है ।
मतदानदलों का द्वितीय प्रशिक्षण 7,8,एवं 9 जनवरी को
झाबुआ ---त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 7,8 एवं 9 जनवरी को होगा। प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उ.मा.वि.झाबुआ में 07 जनवरी 2015 को दल क्रमांक 1 से 30 तक का, 08 जनवरी 2015 को दल क्रमांक 31 से 60 तक का एवं 09 जनवरी 2015 को दल क्रमांक 61 से 90 तक का प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया गया है। एकलव्य आदर्श उ.मा.वि.थांदला रोड अगराल मेघनगर में 7 जनवरी को दल क्रमांक 91 से 120 तक का 08 जनवरी को दल क्रमांक 121 से 150 तक का एवं 09 जनवरी को दल क्रमांक 151 से 180 तक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। उत्कृष्ट उ.मा.वि.थांदला में 7 जनवरी को दल क्रमांक 181 से 210 तक का, 08 जनवरी को दल क्रमांक 211 से 240 तक का एवं 09 जनवरी को दल क्रमांक 241 से 254 तक का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। उक्त प्रशिक्षण में दल के पीठासीन, अधिकारी, मतदान अधिकारी 1,2,3 एवं 4 को प्रशिक्षण में नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के लिए आदेश जारी कर दिये गये है।
बिना अनुमति के होर्डिग्स लगाने वालो पर होगी एफआईआर, कलेक्टर ने दिये निर्देश
झाबुआ ----कार्यालय प्रमुख यह प्रमाण-पत्र दे कि उनके परिसर में अवैध होर्डिग्स नहीं लगे है, परिसर की दीवार में संपत्ति विरूपण नहीं किया गया है यदि प्रमाण-पत्र देने के बाद परिसर में अवैघ होर्डिग्स एवं विरूपण पाया जाता है, तो विभाग प्रमुख के विरूद्ध एफआईआर की जाएगी। नगर पालिका की बिना लिखित अनुमति के यदि किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा होर्डिग्स बेनर पोस्टर लगाये जायेगे तो उनके विरूद्ध एफआईआर करवाई जाएगी। एफ आई आर की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए सीएमओं नगरपालिका को कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने निर्देशित किया। उक्त निर्देश आज 5 जनवरी को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने सभी जिला अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस सहित विभागो के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
उप स्वास्थ्य केन्द्र हेण्डओवर नहीं होने की होगी जांच
उप स्वास्थ्य केन्द्र जुलवानिया, ढेकलछोटी, नेगडिया, खेडी(पिटोल) एवं रेहन्दा के उप स्वास्थ्य केन्द्रो को आरईएस विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग को हेण्डओवर नहीं किया गया विभाग द्वारा भवनो का निर्माण कार्य 2004-05 में किया गया किन्तु आज दिनांक तक हेण्डओवर क्यों नहीं किया गया। इसकी जाॅच करने के लिए कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने सीईओं जिला पंचायत को निर्देशित किया ।
झूठा प्रमाण-पत्र देने वालो पर होगी कार्यवाही
स्वास्थ्य विभाग झाबुआ के ऐसे डीडीओ जिन्होने स्वास्थ्य सेवको के मुख्यालय पर रहने संबंधी झूठा प्रमाण-पत्र दिया है उनके विरूद्ध दण्डात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने सीएमएचओ को टी.एल.बैठक मंे दिये।
उच्च शिक्षा विभाग के भवनो का आधिपत्य सहायक आयुक्त को
बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को ई.अटेन्डेन्स शत-प्रतिशत करवाने तथा जाति-प्रमाण के कार्य में प्रगति लाने के लिए निर्देश दिये। थांदला झाबुआ एवं पेटलावद में उच्च शिक्षा विभाग के लिए बने भवनो को उपयोग के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने आधिपत्य सौप दिया है।
उत्कृष्ट कार्य के लिए शासकीय सेवक एवं विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा
- पुरस्कार के लिए नाम 20 जनवरी तक भेजे
- 26 जनवरी के लिए अधिकारियों को दायित्व सौपे गये
झाबुआ---सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष झाबुआ में गणतंत्र दिवस की तैयारियों से संबंधी बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने की। बैठक में सभी विभाग प्रमुखों को गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए दायित्व सौपे गये। बैठक में कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने बताया कि 26 जनवरी को काॅलेज ग्राऊण्ड मैदान झाबुआ में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा। समारोह में प्रातः काल मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। बैठक में प्रभात फेरी समय पर करवाने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं सभी प्राचार्यो, प्रधानाध्यापकों को दायित्व सौपा गया। समारोह स्थल की तैयारी का कार्य करने के लिए लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका एवं फारेस्ट, उद्यानिकी विभाग को निर्देशित किया गया। समारोह स्थल पर पेयजल व्यवस्था का कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं नगरपालिका को सौपा गया। समारोह स्थल पर बैठक व्यवस्था का कार्य एस.डी.एम झाबुआ को सौपा गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन एक समिति द्वारा किया जाएगा। समिति को निर्देशित किया गया है कि ऐसे ही कार्यक्रमों का चयन किया जाये जो कि राष्ट्रीय भावना एवं झाबुआ की संस्कृति को प्रदर्शित करे। झांकी प्रदर्शित करने वाले विभाग प्रमुखो को निर्देशित किया कि झांकी से संबंधित थीम की संक्षिप्त टीप उद्घोषक को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे। सभी कार्यालय प्रमुख 25 जनवरी 2015 की रात्रि को शासकीय कार्यालय पर विद्युत व्यवस्था करे एवं 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज को गरिमा मय स्थिति में फहराये। ध्वज को सूर्यास्त होने से पूर्व पूर्ण सम्मान के साथ उतरवाये। आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूल, जिले के अधिकारी शासकीय सेवक एवं शैक्षणिक तथा खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के लिए नाम 20 जनवरी तक भेजने के लिए कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस., एडीसनल एस पी श्री सुन्दर सिंह कनेश सहित संबंधित शासकीय सेवक उपस्थित थे।
भारत पर्व का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में होगा 26 जनवरी की शाम को भारत पर्व का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ में किया जाएगा। भारत पर्व का आयोजन शासन के निर्देशानुसार करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौपे गये।
जिला पचंायत सदस्य के लिए 25 नाम निर्देशन पत्र दाखिल
झाबुआ---त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014 -15 के द्वितीय एवं तृतीय चरण के लिए जिला पंचायत सदस्य के नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में प्रारंभ हो गया है। आज 5 जनवरी तक 25 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गये। नाम निर्देशन पत्र श्री धनराजू एस.मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने लिये। विगत 2 जनवरी तक वार्ड क्रमांक 2 से निर्मला पति करमसिंह मेडा निवासी ग्राम कालापीपल ढेकल बडी झाबुआ, एवं कली पति मानसिंह मेडा ग्राम कालापीपल ढेकलबडी झाबुआ तथा वार्ड क्रमांक 4 से भुन्दरी पति सूरज पणदा निवासी निनामा फल्या भुराडाबरा माछलिया, श्रीमती अंसुमन पति रमेश भुरीया ग्राम सदावा पोस्ट साढ झाबुआ, एवं वार्ड क्रमांक 6 से कलावती भूरिया पिता नगरसिंह ग्राम व पोस्ट मोरडुडिया तहसील रानापुर जिला झाबुआ, ने नाम निर्देशन पत्र भरा। वार्ड क्रमांक 3 से मानसिग पिता दोलिया निवासी ग्राम रूपारेल, श्री जसवंत पिता दिलीपसिंह निवासी ग्राम माछलिया, वार्ड क्रमांक 5 से श्रीमति रमिला पति कैलाश निवासी ग्राम धामनीनाना तहसील रानापुर ने नाम निर्देशन पत्र भरा। विगत 3 जनवरी को वार्ड क्रमांक 11 से रालिया पिता टिटिया निवासी गुजरपाडा जनपद पंचायत मेघनगर ने एवं वार्ड क्रमांक 08 से श्री बद्दा पिता हुरतान ग्राम मानपुर जनपद व ब्लाक थांदला ने अपना नाम निर्देशन पत्र भरा। आज 5 जनवरी को वार्ड क्रमांक 1 से ख्ुानसिंह पिता गुला गुंडिया ग्राम पिटोल खुर्द तहसील झाबुआ, मनोज कुमार पिता हीरालाल गरवाल ग्राम संदला कल्याणपुरा तहसील झाबुआ, वार्ड क्रमांक 2 से कमली पति रालिया वाखला ग्राम पानकी तहसील झाबुआ, श्रीमती सनता पति तेरसिंह ग्राम परवट तहसील झाबुआ, वार्ड क्रमांक 3 से दिलीपसिंह पिता रामसिंह ग्राम पिथनपुर तहसील झाबुआ, श्री वालसिह मसानिया पिता सुमेरसिह ग्राम बलोला तहसील झाबुआ एवं वार्ड क्रमांक 4 से श्रीमति शारदा पति अमरसिंह, वार्ड क्रमांक 5 से श्री भूरा पिता धरमेन्द्र ग्राम पिटोल तहसील झाबुआ, वार्ड क्रमांक 6 से श्रीमती सुनिता राठौड पति राजेन्द्रसिह ग्राम बन तेहसील रानापुर, वार्ड क्रमांक 7 से श्रीमती शांति पति राजेश डामोर ग्राम काकनवानी तहसील थांदला, वार्ड क्रमाक 9 से श्री नाथु पिता मन्ना ग्राम भैरूगढ तहसील थांदला, वार्ड क्रमांक 10 से श्रीमती अनीता पारगी पति रमसु पारगी ग्राम तांदलादरा तहसील मेघनगर, वार्ड क्रमांक 11 से कमलेश पिता भीमा ग्राम बेडावली तहसील मेघनगर एवं श्री रमसु पारगी पिता कसना पारगी ग्राम तांदलादरा तहसील मेघनगर ने नाम निर्देशन पत्र भरा। नाम निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तिथि 7 जनवरी है, नाम निर्देशन पत्रो की संवीक्षा 8 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से की जाएगी एवं नाम वापसी 10 जनवरी को 3 बजे तक की जा सकती है। नाम वापसी के ठीक बाद 10 जनवरी को ही चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाएगे।
एक डाॅक्टर कि सेवाएॅ समाप्त दूसरे को नोटिस
- रंभापुर एएनएम की दो वेतन वृद्धि रोकी
- चार स्वास्थ्य सेवको को कारण बताओं सूचना पत्र जारी
झाबुआ ---कलेक्टर श्री बी.चन्द्रशेखर के मार्ग दर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. श्रीमती रजनी डाॅबर ने डाॅ. अशोक कुमार गौड संविदा डाॅ स्वास्थ्य केन्द्र खवासा द्वारा ड्यूटी पर शराब पीकर आने एवं एनआरएचएम के तहत संचालित कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने, वरिष्ठों के आदेशो की अवहेलना करने एवं बैठको में उपस्थित नहीं होने के कारण सेवाएॅ तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। डाॅ. कागसिंह कटारा स्वास्थ्य केन्द्र बैकल्दा ब्लाक पेटलावद को एक माह में सेवाओ में सुधार के लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही एनआरएचएम के कार्यो के प्रति लापरवाही बरतने सीएमएचओ के भ्रमण के समय दो दिन से बिना आवेदन एवं सूचना के कार्य पर अनुपस्थित रहने के कारण रंभापुर एएनएम राखी राठौर की दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी है एवं दो दिन का वेतन काटने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। एनआर एच एम के कार्यक्रमों में प्रगति नहीं होने, कार्य के प्रतिलापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण मेघनगर ब्लाक की एएनएम श्रीमती शांति मसीह, गौरली डामोर स्वास्थ्य केन्द्र तलावली, सुपर वायजर रामकन्या कश्यप एवं उदयसिंह नायक को वेतनवृद्धि रोकने संबंधी नोटिस सीएमएचओ झाबुआ द्वारा जारी किया गया है।
26’’वा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत रेली आयोजित, कल रिफलेक्टर लगाये जावेगे
झाबूआ-- पुलिस अधीक्षक कृष्णा वेणी देसावतु ने बताया कि 26 वा सडक सुरक्षा वर्ष 2015 का शंुभारंभ रैली निकालकर किया गया, रैली राजवाड़ा चैक से दिलीप क्लब तक आयोजित की गई, जिसमें स्कूली बच्चों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर यातायात नियमों का प्रसार-प्रचार किया गया। यातायात सप्ताह के अंतर्गत कल दिनांक 06.01.2015 को झाबुआ शहर के सभी चाराहो पर दो पहिया वाहन, चार पहिया, आटो-रिक्शा व टेªक्टर-ट्राली आदि में रिफ्लेक्टर लगाये जावेगे।
आत्महत्या के लिये प्रेरित करने का अपराध कायम
झाबूआ--फरियादी रामराज यादव, उम्र 56 वर्ष निवासी थांदला ने बताया कि आरोपी शैतान मेड़ा निवासी नाहरपुरा खेजड़ा, जोसफ मचार, रोशन मचार, रवि पिता जोसफ मचार, निवासीगण नवापाड़ा के द्वारा मृतक युगल किशोर राठौर, उम्र 47 वष्ज्र्ञ निवासी नवापाडा कस्बा थांदला से मारपीट की गयी थी। जिसके कारण मृतक ने आत्महत्या कर ली। मर्ग क्रमांक 78/14 धारा 174 जा0फौ0 की जांच पर से अपराध पंजीबद्व कर विवेना में लिया गया। प्र्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्र0 09/15, धारा 306,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मोटर पंप कि हूई चोरी
झाबूआ---फरियादिया नाथलीबाई पति कमलसिंह, उम्र 38 वर्ष निवासी पिपलिया ने बताया कि आरोपी मुन्ना पिता सपोर गरवाल, निवासी गडवाडा के द्वारा फरि0 के कुंए पर रखी पानी की मोटर कीमती 8000 रू0 की संदेही आरोपी मुन्ना चुराकर ले गया। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अप0क्र0 10/2015 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें