जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 20 जनवरी तक इन्ट्री फीस जमा करे
- शासकीय सेवको के लिए प्रतियोगिता 24,25 एवं 26 को
झाबुआ ---माह जनवरी 2015 में जिला स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता 24, 25 व 26 जनवरी 2015 को आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें आयोजन हेतु समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर जिला झाबुआ एवं पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ के संरक्षण में समिति के अध्यक्ष मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ है नोडल अधिकारी श्री सुमित मिश्रा, कमान्डेन्ट जिला झाबुआ है। आयोजन समिति में श्री गिरीश गुप्ता पोलिक्टेनिक कालेज झाबुआ, श्री विवेक पेन्टर जिला पंचायत झाबुआ, श्री ऐजाज कुरेशी, कलेक्टर कार्यालय झाबुआ, श्री मनोज पाठक पी.टी0आई रामा, श्री नरेश पुरोहित पी.टी.आई कन्या पारा को दायित्व सौपा गया है। समिति निर्धारित दिनांक को बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ में आयोजन सम्पन्न करावेगी, जिनके नियम निम्नानुसार रहेगे।
यह प्रतियोगिता केवल शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु आयोजित की जा रही है।
इसमें सिंगल एवं डबल्स प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें क्रमशः एकल के लिये रू. 100/- प्रति एवं डबल्स के लिये रू. 200/- प्रवेश शुल्क जमा कराना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन शुल्क खेल अधिकारी झाबुआ को 20 जनवरी 2015 तक जमा कराये। भाग लेने वालों खिलाडियों को आयोजन समिति द्वारा केवल शटल काॅक प्रदान की जावेगी। सभी मैच नाॅक आउट आधार पर खेले जावेगे। समस्त निर्णय समिति के पास सुरक्षित होगे।
पेटलावद क्षेत्र में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ
झाबुआ --- त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2015 के लिए प्रथम चरण में झाबुआ जिले में पेटलावद जनपद में आज 13 जनवरी को पेटलावद जनपद की कुल 74 ग्राम पंचायतों में पंच, सरपंच एवं पेटलावद जनपद के 25 सदस्यों एवं 3 जिला पंचायतों सदस्यों के लिए मतदान षांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पेटलावद क्षेत्र में 75 प्रतिषत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया।
निर्वाचन परिणाम की घोषणा 17 जनवरी को होगी
प्रथम चरण के मतदान के लिए 13 जनवरी मंगलवार को प्रातः 7 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ। मतदान प्रारंभ होने के 1 घण्टे पूर्व मौक पौल किया गया। पंच, सरपंच के चुनाव के लिए मतदान समाप्ति के तुरत बाद मतदान केन्द्र पर ही मतो की गणना की गयी। जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेटलावद में ईव्हीएम से मतो की गणना 16 जनवरी शुक्रवार को प्रातः 7.30 बजे से प्रारंभ होगी। मतो की गणना 3 राउण्ड में की जायेगी। जिला पंचायत सदस्य के लिये मतो का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 17 जनवरी को जिला मुख्यालय पर की जायेगी। एवं सरपंच, पंच जनपद सदस्य के निर्वाचन परिणाम की घोषणा विकासखण्ड मुख्यालय पर 17 जनवरी को की जायेगी।
मुस्कान एक अनमोल उपहार है - भूपेन्द्रमुनि जी
झाबुआ--- तनावभरे माहौल में मुस्कान का उभार आना एक आष्चर्य तो लग सकता है पर हकीकत यह है कि मुस्कान ही मुरझाये हुए जीवन मे नव प्राध का संचार करने वाली कारगर दवा है । यदि व्यक्ति इस दवाई का प्रतिदिन सेवन प्रारंभ कर दे ,तनाव षायद पास में फुदकने से से ही धबराने लग जाये पर समस्या यह है कि यह दवाई बिल्कुल मुफ्त में बिना पैसे के प्राप्त होती है इसलिये आज इसको लेना पंसद नही किया जाता है । दवाई लेना, वह भी महंगी लेना, यह एक ट्रेड मार्क बनता जा रहा है ं। व्यक्ति साहस के साथ अपने कलेजे पर हाथ रखके यह बताते हुए गर्व महसूस करते है कि मै प्रतिदिन बीस गोलिया दो सौ रूपये रोज की लेता हूं । कभी बैचेनी हो जाए तो ज्यादा भी लेने में संकोच नही करता हूं । ऐसे व्यक्ति क्या पहिचान पायेंगें मूल्य मुस्कान का वरना तो एक मधुर मुस्कान मिटा देती है हजार कोस की थकान को । मुस्कान ही वास्तव में सफल जीवन की पहचान है । उक्त प्रेरक उदबोधन मंगलवार को तेरा पंथ जैन समाज के पूज्य भूपेन्द्रमुनिजी ने गोविंद नगर में बाबुलाल कांसवा के निवास पर उपस्थित श्रावकों को संबोधित करते हुए कही । भूपेन्द्रमुनिजी ने आगे कहा कि मुस्कान तनाव को मनाव में, घृणा को प्रेम में, द्वेष को राग में, खार को प्यार में, भार को आभार में बदलने का बहुत बडा महामंत्र है । यदि इस मंत्र को प्रातः उठते ही स्वतः स्मरण करने लग जाये तो पूरा दिवस उसका आनन्दमय व्यतित होगा । साथ ही पूरे परिवार पर उस का कारगर असर नजर आयेगा । हजार समस्यायें आये, कठिनाईयों का सामने अंबार लग जाये फिर भी व्यक्ति को अपना धैर्य नही खोना चाहिये । मुनिश्री आगे कहा कि मुस्काराहट एवं विष्वास के साथ सामना करने से हर समस्या सुलझ कर नत मस्तक हो जाएगी । मुस्कान एक अनमोल उपहार है यदि व्यक्ति लेना व देना चाहे तो । हास्य हमारे जीवन का स्वाद है, मिठास है, यदि चखना चाहे तो । हमारे स्वास्थ्य की स्वस्थता का राज हास्य व मुस्कान मे छिपा हुआ है । मुस्कराता चेहरा हर चेहरे पर नई रौनक ला सकता है, हमारा चिंतन,विचार,मनन व मंथन के साथ भी चेहरे की मुस्कान का बहुत बडा संबंध एवं अनुबंध जुडा हुआ है । जब हम मुस्कराते है तब सारा संसार अपने आप मुस्करा उठता है । मुस्कान से मानसिक प्रसन्नता प्रकट होती है । म्ुनि श्री ने आगे कहा कि वर्तमान काल में चारो तरफ हर किसी के चेहरे पर हवाईया उडती नजर आती है । इसका मूल कारण हर पल मानसिक संताप व अनास्था का भीतर उपजा भाव है । इसके कारण संताप व अनास्था का भाव ही हमारे हंसते ख्लिते यौवन को तथा सुखी परिवार को गर्द, महान अंधकार में धकेलने वाला है । परिवार समाज विघटन के कगार पर पहूंच जाता है, हताषा,निाराषा का धेरा विषालता के साथ बढने लगता है यह मानसिक बीमारियों का एक परिचायक बन जाता है । यदि जीवन को स्वस्थ एवं आत्मस्थ बनाना है तो हमे अपनी मुस्कान को मुस्कराहट प्रदान करना होगी क्योकि मुस्कान ही सुखी जीवन की पहचान है ।
अवैध शराब जप्त दो आरोपियों गिरफ्तार
झाबूआ--- थाना थांदला पुलिस द्वारा आरोपी हामीर पिता मांगीलाल चैगड़, उम्र 25 वर्ष निवासी सालरपाड़ा के कब्जे से 22 क्वाटर देशी प्लेन शराब कीमती 640/-रूपये की, थाना रायपुरिया पुलिस द्वारा आरोपी रतन पिता देवा डामोर, उम्र 32 वर्ष निवासी कुम्बाखेड़ी के कब्जे से 140 अंग्रेजी शराब बेगपायपर, 150 क्वार्टर देशी प्लेन दुबारा शराब, कीमती 18,025/-रूपये की जप्त की गई। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन प्रकरणांे में अपराध क्रमांक 10,16/2015, धारा 34-ए आबकारी एक्ट के पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें