नरकटियागंज (बिहार) की खबर (23 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 जनवरी 2015

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (23 जनवरी)

बेतिया में भारतमाता पूजन समारोह 26 जनवरी को: भारतीय किसान संघ

नरकटियागंज(पच) भारतीय किसान संघ बिहार प्रदेश मंत्री और उत्तर बिहार प्रभारी विजय नारायण राव ने नरकटियागंज प्रवास के दौरान बताया कि जिला में सदस्यता अभियान जारी है प्रारंभिक चरण में 3000(तीन हजार) सदस्य बनाए जा चुके है जबकि कुल लक्ष्य 25000(पच्चीस हजार) सदस्य बनाने का है। उन्होनें उम्मीद किया है कि सदस्यता अभियान में लगे टुन्ना सिंह, मेंजर सुरज यादव, शत्रुघ्न पाण्डेय, रामनाथ शर्मा और धु्रव चैरसिया लगातार अपने किसानों को सदस्य बनाकर बढाने में लगे हैं। इसलिए किसान संघ तमाम बाधाओं को पार कर सदस्यता के अपने लक्ष्य को लाँघकर अधिकाधि सदस्य बनाने में सफल होगा। जिला के 12 प्रखण्ड से जुड़े 500(पाँच सौ) गाँव में किसान संघ का सीधा प्रभाव बनाया जाएगा। विजय नारायण राव ने कहा कि भाकि संघ में मुसलमान किसानांे की संख्या बढाने में संघ के किसान नेता महम्मद रउफ अंसारी काफी सक्रिय है। गणतंत्र दिवस के दिन महन्थ रामरूप गोस्वामी काॅलेज परिसर में संघ के कार्यकर्ता और अधिकारियों की बैठक और भारत माता पूजन समारोह का आयोजन किया गया हैं। जिसमें बिहार प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमा चैधरी, संरक्षक मंण्डल सदस्य विजय कश्यप शामिल होंगे।

अपहृत विकास कृष्ण का सुराग पाने में पुलिस को नहीं मिली सफलता 

नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज शहर के अगवा सिमेन्ट व्यवसायी विकास कृष्ण के अपहरण काण्ड गुत्थी सुलझाने पहुँचें पहुँचे एसपी सौरभ कुमार शाह ने बताया कि पहले अपहर्ताओ विकास कृष्ण की रेकी कर आश्वस्त हो लिया, उसके बाद उसका अपहरण किया। पुलिस कप्तान ने अपहृत के पिता कृष्णा प्रसाद को आश्वस्त किया कि वे विकास कृष्ण को मुक्त कराकर पूरे काण्ड के रहस्य से परदा उठायेंगे। अपहृत के पिता से अपहर्ताओ ने तीन करोड़ की राशि फिरौती के तौर पर मांगी है और बताया है कि विकास सुरक्षित है। नागेन्द्र तिवारी चैक पर कैरम खेलने को विकास अक्सर पहुँचता था। उसके साथ खेलने वालों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ किया, उसके अलावे विकास के साथ व्यवसाय करने वाले दो अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस। शिकारपुर पुलिस ने विकास कृष्ण के पिता कृष्णा प्रसाद के बयान पर शिकारपुर थाना काण्ड संख्या 40/2015 दर्ज कर लिया है। हिरासत में लिए गये युवकों से पूछताछ के उपरान्त मिली जानकारी के साथ अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में हम आगे बढ रहे है। अपहृत की बरामदगी के साथ पत्रकारों से इस संबंध में चर्चा की जाएगी।

सिद्धिविनायक मंदिर में होगी भव्य सरस्वती पूजा 

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) स्थानीय शहर के ब्लाॅकरोड स्थित ब्रह्मस्थान युवा संगठन ने सिद्धिविनायक मंदिर परिसर में सरस्वती पूजा समिति बनाकर पूजा पंडाल तैयार कर लिया है। जिसमें प्रतिवर्ष की भाँति वसंतपंचमी को विद्या की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की विधिवत् पूजा अर्चना सम्पन्न होगी। उपर्युक्त पूजा के लिए स्कूल व काॅलेज के साथ साइंस इन्स्टिच्यूट की छात्र-छात्राएँ भाग ले रही हैं। शनिवार की सुबह पूजा पर रविशंकर कुमार चन्द्रवंशी बैंठेंगे। श्री चंन्द्रवंशी अर्चना के उपरान्त प्रसाद वितरण करेंगे। पुजारी बाबा विनोद पाण्डेय तांत्रिक ने बताया कि मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना की परम्परा काफी पुरानी है। जिसे दसकों से चन्दन अपने साथियों के साथ जारी रखे हुए है। पूजा के प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि उसके बाद बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति अपने कोचिंग सेन्टर में देेंगे। पूजा कार्य में लगे छात्रों में अनिल कुमार, छोटू दूबे, कृष्णा कुमार, मोनू कुमार, राजकुमार समेत अन्य प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

काफी कम प्रिमियम में बीमा सुविधा देता है डाक जीवन बीमा: डाक अधीक्षक

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) मैं नियमित अपना काम ससमय करता हूँ, इसके लिए कार्यशैली विकसीत किया है और यही कारण है कि कोई काम असफल नहीं होता। आप लोग भी अपनी दैनिक चर्या को नियमित कर लें तो निश्चिित ही आप सफलता की सीढ़ी चढेंगे।स्थानीय उपडाकघर नरकटियागंज में पश्चिम चम्पारण के डाक अधीक्षक विजयशंकर प्रसाद ने उपडाकघर नरकटियागंज से जुड़े डाककर्मियों को संबोधित करते हुए कही। वे डाक जीवन बीमा के व्यवसाय वृद्धि के लिए शाखा डाकघर के प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए। डाकजीवन बीमा की विशेषताओं पर प्रकाश डाल रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की गरीब जनता के लिए डाक विभाग ने कम प्रिमियम के लिए बीमा लाया है। जिसमें न्युनतम 20 हजार का बीमाधन है। किसी मजदूर के लिए 20,000बीस हजार बीमा धन के लिए काफी कम प्रिमियम आता है। जो किसी मजदूर के लिए ज्यादा नहीं बल्कि काफी कम होता है, उसके भुगतान के लिए उनकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता। किसी मजदूर को समय से पहले राशि उपलब्ध हो जाती है तो वे अग्रीम त्रैमासिक किस्त का भुगतान कर सकते हैं। बैठक में सहायक डाक अधीक्षक कामेश्वर सिंह, डाकनिरीक्षक राकेश कुमार, लालबाबू सिंह, ओवरसियर ब्रजेश पाण्डेय, नसिरूद्दीन अंसारी और सुनिल राव के अलावे नरकटियागंज के उपडाकपाल महम्मद मनीर शामिल हुए।

कम निबंधन होन पर अवर निबंधन पदाधिकारी को हिदायत

narkatiaganj news
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज अनुमण्डल स्थित शिकारपुर अवर निबंधन कार्यालय की समीक्षा करने पहँुचे निबंधन महानिरीक्षक सह आयुक्त उत्पाद चितरंजन सिंह ने बताया कि समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि कार्यालय में विगत वित्तीय वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष काफी राजस्व अर्जन हुआ है। इतना ही नहीं विगत वर्ष की अपेक्षा निबंधन की संख्या भी काफी घटी है जो चिन्ताजनक है। श्री सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। उन्होंने पूछे जाने पर बताया कि जून माह में बिचैलियों द्वारा पत्रकार पर हमला किया गया था। इस मामले में आगंे विभाग कौन सी कार्रवाई कर रहा है पूछे जाने पर निबंधन महानिरीक्षक चितरंजन सिंह ने बताया कि इस बात की जानकारी तो हमे नहीं दी गयी है। इसका मतलब है कि यहाँ कुछ खास है। श्री सिंह ने बताया कि अभी तक कुल एक हजार एक सौ पचासी निबंधन कम हुआ है। जिसके कारण विभाग का राजस्व घटा है, जाहिर है कि विभागीय अधिकारी स्थानीय अधिकारी बिचैलियो के कारण कर्मचारी और पत्रकारों से उलझते रहे है जिसके कारण बिहार सरकार का राजस्व घटा है। एक पत्रकार ने कहा कि आप उत्पाद विभाग के अधिकारी  भी है और विभागीय जमीन पर अतिक्रमण है तांे उन्होने कहा कि जमीन अतिक्रमण मुक्त करा ली जाएगी जिस तरह बगहा की जमीन अतिक्रमण मुक्त हुई है।

पंडई चैक के दूकान में ताला तोड़कर लाखों की फर्निचर चोरी

नरकटियागंज(पच) शिकारपुर थाना क्षेत्र में इनदिनों आपराधिक घटनाआंे में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। विगत दिनों प्रकाश नगर वार्ड नम्बर 11 में चोरों ने एक घर में घुसकर छड़ व गृह निर्माण सामग्र्री चोरी कर ली मुहल्ले के प्रकाशचन्द्र श्रीवास्तव ने चोरों को नहर तक खदेड़ा लेकिन वे फरार हो गये। जिसकी प्राथमिकी दर्ज लोगों ने नहीं कराई हैं । विगत रात्री पंडई चैक पर पन्ना लाल चैरसिया के मकान में किराया पर दूकान चलाने वाले रमेंश राम की दूकान का ताला तोड़कर मंगलवार की रात्री चोरों ने 4 पलंग, 4 टेबुल, 10 कुर्सी और 2 आलमीरा की चोरी कर ली गयी है। इस बावत पुलिस थाना से मिली जानकारी के अनुसार सिर्फ आवेदन मिला है, संबंधीत पदाधिकारी ड्यूटी पर निकले हुए थे।

बिचैलिए ने की पत्रकार की पिटाई, मामला दर्ज

नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज के एक पत्रकार की पिटाई कतिपय तत्वों ने अनुमण्डल कार्यालय परिसर में की गयी। पुलिस सूत्र बताते है कि एक दैनिक अ£बार के ब्युरो प्रभारी हितेन्द्र प्रताप शाही की संवादसंकलन के दौरान प्रभु चैबे के पुत्र समेत तीन युवकों ने उनकी पिटाई की। इस बावत हितेन्द्र प्रताप शाही ने प्रभारी थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि अविलम्ब प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट, 10000दस हजार रूपये छीनने और भविष्य में जान मारने की धमकी भी दी गयी हैै। सनद रहे कि शिकारपुर अवर निबंधन कार्यालय में बिचैलिए ने एक पत्रकार मंजय लाल सत्यम की पिटाई दुव्र्यवहार किया था। जिसकी प्राथमिकी काण्ड 145/14 शिकारपुर थाना में दर्ज है। हालाकि पुलिस ने उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पूछे जाने पर हितेन्द्र प्रताप शाही ने बताया कि उनके साथ ऐसी घटना को अंजाम देने वाले अनुमण्डल, प्र£ण्ड, अंचल कार्यालय के बिलौलिए है। इस बाबत पुलिस के अधिकारी जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपियों को शीघ्र धर दबोचेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: