जमुई से नक्सली हेम्ब्रम गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 जनवरी 2015

जमुई से नक्सली हेम्ब्रम गिरफ्तार


बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को 50 हजार रुपये का इनामी नक्सली रमेश हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया है. इसके पास से पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किए हैं.

लक्ष्मीपुर के थाना प्रभारी विवेक भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाड़ी जंगल में छापेमारी कर रमेश हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया है. इस पर सरकार ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है.

 उन्होंने बताया कि हेम्ब्रम के पास से दो पिस्तौल और 10 गोलियां बरामद की हैं. गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है. भारती के अनुसार हेम्ब्रम पर जमुई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से ज्यादा नक्सली मामले दर्ज हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: