विश्व हिंदू परिषद के विराट हिंदू सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि जब तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा, तब तक परिषद का स्वर्ण जयंती उत्सव नहीं मनाएंगे। हिंदू धर्म व संस्कृति की सुरक्षा, समृद्धि व सम्मान का संकल्प दिलाया।
टाउनहाल मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन में डा. तोगड़िया का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। यह विहिप का यह स्वर्ण जयंती वर्ष है जो गत 14 अगस्त से मनाया जा रहा है तथा आगामी 6 सितम्बर तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा, लोग रामलला के दर्शन नहीं करेंगे, तब तक विहिप इसे उत्सव के रूप में नहीं मनाएगी।
विहिप की विश्व के सौ देशों में गतिविधियां हैं। कहा कि गुजरात की धरती पर शैतान मोहम्मद अली जिन्ना पैदा हुआ था। शीघ्र ही लाहौर में भगवा झंडा फहराएंगे। वहां बसों में नहीं टैंकों में बैठकर जाएंगे। पहले पूरी दुनिया में हिंदू थे। व्यापार, पैसा, शिक्षा, टेक्नोलोजी सब हिंदुओं के पास थी, जो आज खिसक रही है। विश्व का हिंदुओ द्वारा संचालित व्यापार 35 प्रतिशत से घटकर एक प्रतिशत रह गया। 35 सौ वर्ष पूर्व शून्य से नौ तक के अंक की खोज भारत न करता तो आज गणित न होता। उन्होंने कार्यकर्ताओं को छूआछूत, धर्म आदि को खत्म कर बहन बेटियों के खोए सम्मान को वापस दिलाने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी से अपनी आय का कुछ हिस्सा गरीबों के लिए निकालने, हिंदुओं का खोया सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि वापस दिलाने का संकल्प दिलाया। देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने का आह्वान भी किया।
डा. तोगड़िया ने कहा कि आज हिंदू सुरक्षित नहीं है। पाक में 10 प्रतिशत से घटकर एक प्रतिशत, बंगलादेश में 30 से घटकर 8 प्रतिशत रह गया। कश्मीर में हिंदुओं को वापस भेजा जाएगा। पोपूलेशन जेहाद में बेटियों की सुरक्षा नहीं है। हिंदू दो बच्चे पैदा करे तो गुनाह, मुस्लिम 25 पैदा करे तो गुनाह नहीं।तोगड़िया ने हिंदुओं की सुरक्षा, समृद्धि व सम्मान का संकल्प दिलाया। कहा कि अब हिंदू घटेगा नहीं बल्कि बढ़ेगा। हिंदू बढ़ेगा तो गोवंश, मंदिर की सुरक्षा होगी, धर्म बढ़ेगा, गोशालाएं बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 पास मुस्लिम बेटियों को 30 हजार रुपये देते हैं। हिंदू बेटियों ने क्या कोई गुनाह किया है जो उन्हें नहीं मिलता।
मेरठ व दिल्ली के चिकित्सकों की उन्होंने बैठक ली। अब वहां के चिकित्सक रोजाना एक गरीब मरीज का फ्री इलाज करेंगे। शीघ्र ही वह मुजफ्फरनगर के चिकित्सकों की बैठक लेंगे। काफी चिकित्सक इससे जुड़ रहे हैं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 18602333666 है।
प्रवीण तोगड़िया ने धर्मातरण को नकारते हुए पूर्व में हिंदू से मुस्लिम बने लोगों को घर वापसी का न्यौता दिया। उन्होंने कादिर राणा सहित सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल व दूसरे ऐसे ही कई बड़े मुस्लिम नेताओं का नाम लेकर घर वापसी की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें