जदयू के बर्ख़ास्त विधायकों की सदस्यता बहाल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

जदयू के बर्ख़ास्त विधायकों की सदस्यता बहाल

nitish kumar
मंगलवार को सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइडेट (जद-यू) के चार बर्ख़ास्त विधायकों की सदस्यता को पटना हाइकोर्ट ने बहाल कर दी. इस मामले में पिछले 20 नवम्बर को कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली थी. एक नवम्बर, 2014 को जद-यू के आग्रह पर विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी के आदेश न मानते हुए क्रास वोटिंग करने के लिए इनकी सदस्यता रद्द कर दी थी.

राज्य सभा उपचुनाव में दल के अधिकृत उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ प्रत्याशी उतारने और मतदान करने पर ये सदस्यता रद्द की गई थी. विधानसभा अध्यक्ष ने इनको पूर्व विधायकों के रूप में मिलने वाली सुविधाओं से भी वंचित करने का आदेश दिया था. विधानसभा अध्यक्ष ने 27 दिसम्बर के अपने एक और फ़ैसले में चार अन्य विधायकों की सदस्ता भी रद्द कर दी थी. कोर्ट के ताज़ा फ़ैसले के बाद भाजपा ने जीतनराम मांझी सरकार का इस्तीफ़ा मांगा है.  

कोई टिप्पणी नहीं: