भारतीय प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी सिंधुश्री खुल्लर नवगठित नीति आयोग की पहली मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार श्रीमती खुल्लर के नाम को मंजूरी मिल चुकी है और इस संबंध में कभी भी आदेश जारी किया जा सकता है। संघ शासित कैडर की 1975 बैच की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती खुल्लर अप्रैल 2012 में योजना आयोग की सचिव नियुक्त की गयी थी। उन्होंने आयोग की सदस्य सचिव सुधा पिल्लई का स्थान लिया था।
श्रीमती खुल्लर के 31 मार्च 2013 को सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें अनुबंध के आधार पर दो वर्षों का सेवा विस्तार दिया गया था। सरकार ने योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग बनाते हुये प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अरविंद पणगढिया को इसका पहला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें