तमिल अखबार को आतंकी हमले की धमकी मिली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 जनवरी 2015

तमिल अखबार को आतंकी हमले की धमकी मिली

हाल ही में फ्रेंच मैगजीन शार्ली हेब्दो पर हुए आतंकी हमले जैसी धमकी मंगलवार को तमिल भाषा के एक अखबार 'दिनामलार' को मिली है। पुलिस के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली है कि अखबार को धमकी भरा खत मिला है। वह खत पुलिस के पास और वह मामले की जांच कर रही है। 


पुलिस के अनुसार अंग्रेजी में टाइप किए गए इस पत्र में कहा गया है, 'बीता हुआ कल शार्ली हेब्दो और आने वाला कल दिनामलार' होगा। ये खत भारत के नक्शे के ऊपर लिखा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार यह खत अज्ञात तत्वों द्वारा पोस्ट के जरिए भेजा गया था। इन तत्वों ने अपने आप को "द बेस मोमेंट" नामक संगठन का हिस्सा बताया है। वहीं खत में भारतीय नक्शे के नीचे ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगी हुई है। साथ ही कुछ शब्द अरबी भाषा में लिखे हुए थे, जो कि हस्ताक्षर के रूप में दिख रहे थे। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये कोई फर्जी संगठन या किसी की बदमाशी भा हो सकती है। अभी हमे कोई जानकारी नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही हम इस मामले पर कुछ कह सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: