सुनंदा मामले में थरूर से शीघ्र होगी पूछताछ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 जनवरी 2015

सुनंदा मामले में थरूर से शीघ्र होगी पूछताछ

tharoor-will-investigate-soon
सुनंदा पुष्कर हत्या मामले की जाँच कर रहा विशेष जाँच दल पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर से शीघ्र पूछताछ करेगा। दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री से शीघ्र पूछताछ किए जाने के आज संकेत दिए हैं। उन्होंने पुलिस मुख्यालय के बाहर संवाददाताों से कहा.. मुझे लगता है कि अगले कुछ दिनों में इस मामले में सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। हम इस कार्य को शीघ्र पूरा करेंगे। हमें लगता है कि विशेष जाँच दल इस काम को जल्दी करेगा।

बस्सी ने उन रिपोर्ट का भी खंडन किया जिनमें कहा जा रहा था कि विसरा के नमूने लगभग एक वर्षा पुराने हो चुके हैं और विदेश भेजे जाने के बावजूद भी जाँच में उस जहर का पता नहीं लग सकेगा जिससे सुनंदा की मौत हुई है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि नमूने को प्रिजरवेटिव डालकर रखा गया है इसलिए वह खराब नहीं होगा। उन्होंने कई व्यक्तियों से पूछताछ के बाद सामने आई बातों को भी इस वक्त सार्वजनिक करने से इनकार किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: