रेल किराया बढ़ने के संकेत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 जनवरी 2015

रेल किराया बढ़ने के संकेत


रेल बजट पेश किए जाने से एक महीना पहले रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने पैसेंजर किराया बढ़ाए जाने का संकेत दे दिया है। इंडियन रेलवेज में फॉरन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट और पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के विषय पर एक नैशनल सेमिनार में हिस्सा लेने के लिए यहां आए प्रभु ने कहा कि रेलवे को तेज विकास के लिए हरसंभव स्रोत से निवेश की जरूरत है।

यह पूछे जाने पर कि क्या रेलवे की माली हालत खराब होने के उनके बयान का मतलब यह है कि किराया बढ़ाया जाएगा, प्रभु ने कहा, 'रेलवे का बोझ आम आदमी का बोझ है क्योंकि रेलवे डिपार्टमेंट आम आदमी का ही है। हमें रेलवे को ठीक ढंग से चलाना है और आम आदमी को ज्यादा सुविधाएं देनी हैं।' उन्होंने किराये में हो सकने वाली बढ़ोतरी का और ब्योरा नहीं दिया।

विभिन्न स्रोतों से रेलवे को फाइनैंशल और टेक्नॉलजिकल इन्वेस्टमेंट की जरूरत पर जोर देते हुए प्रभु ने कहा कि फॉरन पेंशन फंड्स और दूसरे संस्थानों जैसे नए स्रोतों से निवेश जुटाने पर गौर किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने यह बात सिरे से खारिज कर दी कि रेलवे का निजीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे सरकार ही चलाएगी। प्रभु ने कहा, 'इंडियन रेलवेज की ड्राइविंग वील रेलवे मिनिस्ट्री के हाथों में ही रहेगी।' उन्होंने कहा, 'फाइनैंशल इंस्टिट्यूशंस अच्छा रिटर्न तो चाहते हैं, लेकिन ओनरशिप नहीं लेना चाहते हैं।'

रेल मंत्री ने कहा कि पीपीपी और एफडीआई पर सरकार का कोई भी निर्णय इस आधार पर होगा कि रेलवे और इकॉनमी की ग्रोथ सुनिश्चित हो। उन्होंने रेलवे की क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया ताकि अधिक से अधिक रेवेन्यू जुटाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं: