विदिशा(मध्यप्रदेश) की खबर (13 जनवरी) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 14 जनवरी 2015

विदिशा(मध्यप्रदेश) की खबर (13 जनवरी)

विदिशा में 87 और बासौदा में 81.8 प्रतिशत मतदान हुआ, तीन मतदान केन्द्रों पर पुनःमतदान 15 को 

vidisha news
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के प्रथम चरण के तहत आज विदिशा जिले की दो जनपद पंचायत क्रमशः विदिशा एवं बासौदा में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। विदिशा जनपद पंचायत में कुल 87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया है जिसमें पुरूष 90.09 प्रतिशत और 83.4 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। इसी प्रकार बासौदा जनपद पंचायत में कुल 81.88 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें पुरूषों का 84.66 प्रतिशत और 78.68 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा ने बताया है कि बासौदा जनपद पंचायत के ग्र्राम उदयपुर में बनाएं गए मतदान केन्द्र में पंच पद हेतु और ग्राम मैनवाडा मतदान केन्द्र में सरपंच पद हेतु मतपत्र में त्रुटियां हो जाने के कारण पुनःमतदान 15 जनवरी को होगा। इसी प्रकार विदिशा जनपद पंचायत के ग्राम पठारीहवेली के मतदान केन्द्र मंे मतदान के उपरांत ईव्हीएम और मतपेटी लेकर आ रहे मतदानकर्मियों से असामाजिक तत्वों द्वारा छीनकर ईव्हीएम तोड़ने और मतपत्र फाड़ने की जानकारी प्राप्त होने पर आयोग को इसकी जानकारी दी गई है आयोग द्वारा पठारीहवेली के मतदान केन्द्र पर पुनःमतदान 15 जनवरी को कराने के निर्देश प्राप्त हुए है। 

जायजा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एमबी ओझा और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी ने संयुक्त रूप से विदिशा एवं बासौदा जनपद पंचायत के मतदान केन्द्रों का जायजा लिया और मतदान प्रक्रिया को देखा। ग्राम खरी, ग्राम कस्बाबागरोद, ग्राम बूढीबागरोद, ग्राम कुंआखेडी में बनाए गए मतदान केन्द्रों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को निडरता एवं निष्पक्षता से मतदान कराने के निर्देश दिए। 

परिवहन आयुक्त द्वारा जायजा

vidisha news
परिवहन आयुक्त श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने मंगलवार को विदिशा के जिला परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।  परिवहन आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने बताया कि लायसेंस बनाने की प्रक्रिया सहज और सरल हो इसके लिए दूरस्थ क्षेत्रो में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा लोक सेवा गारंटी, कियोस्क केन्द्रों के माध्यम से भी परिवहन कार्यो का सम्पादन किया जाएगा। उनके द्वारा नवीन कार्यालय भवन हेतु आरक्षित की गई भूमि का भी जायजा लिया गया। इस दौरान बकाया वसूली के संबंध में भी अब तक की गई कार्यवाही से उन्हें अवगत कराया गया। परिवहन आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने जिला परिवहन कार्यालय की शाखाओं एवं भण्डार का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी श्री राजेश गुप्ता समेत विभागीय स्टाफ भी मौजूद था। 

कोई टिप्पणी नहीं: