सही समय आने पर भाजपा नेताों को उत्तर दूंगा : उद्धव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 जनवरी 2015

सही समय आने पर भाजपा नेताों को उत्तर दूंगा : उद्धव

will-answer-on-time-to-bjp-said-uddhav
शिव सेना के मुख पत्र सामना में कल के संपादकीय में महाराष्ट्र में किसानों के आत्महत्या के संबंध में सरकार पर की गई टिप्पणी पर भाजपा नेताों ने शिव सेना की आलोचना की। राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावडे और वित्त मंत्री सुधीर मनगुंटीवार ने कहा कि सामना में टिप्पणी करने के बजाय शिव सेना नेताओं को बातचीत कर किसानों की समस्या का हल ढूंढना चाहिए। 
      
भाजपा नेताओं की इस टिप्पणी पर शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने आज कहा कि सही समय आने पर भाजपा नेताों को उत्तर दिया जायेगा। दूसरी तरफ सरकार में शामिल शिव सेना के पर्यावरण मंत्री रामदास कदम ने आज महाराष्ट्र के अमरावती जिला में कहा कि शिव सेना किसानों का र्सवे करायेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: