दीपिका कुमारी ने झारखंड को दिलाई स्वर्ण पदक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

दीपिका कुमारी ने झारखंड को दिलाई स्वर्ण पदक

तिरूवनंतपुरम में इन दिनों ट्रैक एंड फिल्ड प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है, जिसमें खिलाडि़यों द्वारा प्रतिभा का परिचय देकर न केवल रिकाॅर्ड तोड़े जा रहे है बल्कि खेलप्रेमी भी खिलाडि़यों का उत्साहवर्द्धन कर रहे है। प्रतियोग्रिता में झारखंड की दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दो स्वर्ण पदक अर्जित किये। दीपिका एशियाई खेलों में भी पदक हांसिल कर चुकी है। प्रतियोगिता में दीपिका ने तीर चलाकर झारखंड की झोली में सोना डालकर पदक की सूची में ला खड़ा किया है।

इधर सेना खेल नियंत्रण बोर्ड  ने भी स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अभी तक 81 पदक प्राप्त कर लिये है। इनमें 50 स्वर्ण, 16 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल है। इसी तरह महाराष्ट्र राज्य पदकों के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचा है। महाराष्ट्र ने अब तक 27 स्वर्ण, 39 रजत एवं 29 कांस्य पदक जीते है जबकि हरियाणा पदक की सूची में तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

हरियाणा ने 27 स्वर्ण पदकों के साथ ही 18 रजत और 7 कांस्य पदक हांसिल किये है। प्रतियोगिता के मेजमान केरल को पदक हांसिल करने में मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है क्योकि उसके खिलाडि़यों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत अच्छा नहीं है। हालांकि केरल के खिलाड़ी पदक प्राप्त करने के लिये प्रयास कर रहे है।

कोई टिप्पणी नहीं: