पाकिस्तान ने गांव को मोर्टार बमों से निशाना बनाया, एक घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

पाकिस्तान ने गांव को मोर्टार बमों से निशाना बनाया, एक घायल

पाकिस्तानी रेंजरों ने बीती रात जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कुछ गांव और आठ सीमा चौकियों को मोर्टार बमों एवं भारी गोलीबारी से निशाना बनाया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। बीएसएफ के एक अधिकारी ने आज बताया, पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार रात आठ बजे के बाद से आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों को छोटे हथियारों और मोर्टार बमों से निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी रेंजरों ने आठ सीमा चौकियों (बीओपी) और कुछ नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया। 

पाक रेंजरों ने मोर्टार से 81 एमएम के गोले दागे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में जोरा फार्म गांव के खादिम हुसैन छर्रा लगने से घायल हो गए। पीआरओ ने कहा कि सीमा की सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जवाब में गोलीबारी की जो एक बजे तक जारी रही। इस वर्ष फरवरी में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर साम्बा, अरनिया और आर एस पुरा क्षेत्र में संघर्षविराम के उल्लंघन की तीन घटनाएं सामने आई हैं। इस वर्ष जनवरी में पाकिस्तान ने कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए थे।  

कोई टिप्पणी नहीं: