स्पाइस जेट ने किया हवाई टिकट का दाम रेल किराये से भी कम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 फ़रवरी 2015

स्पाइस जेट ने किया हवाई टिकट का दाम रेल किराये से भी कम


हवाई किराए को लेकर छिड़ी जंग में स्पाइसजेट एयरलाइंस ने नया धमाल किया है। स्पाइसजेट एक ऐसा ऑफर लेकर आया है जिसके हवाई टिकट का दाम रेल किराये से भी कम है। टिकट की यह नई योजना चीपर-दैन-ट्रेन-फेयर्स महासेल के तहत पेश की गई है।

बुधवार को स्पाइसजेट ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों लिए क्रमशः 599 रुपये और 3,499 रुपये का किफायती ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत 11 फरवरी से 13 फरवरी तक बुकिंग कर सकते हैं । यात्रा 1 जुलाई से 24 अक्टूबर तक की जा सकती है। इस स्कीम के तहत 4 लाख टिकट उपलब्ध हैं और यह ऑफर शुक्रवार तक के लिए है।

पिछले दिनों आर्थिक संकट के कारण स्पाइसजेट की सेवाएं ठप हो गई थीं। फिर इसके पूर्व प्रमोटर अजय सिंह ने इस अधमरी एयरलाइंस में जान डालने का बीड़ा उठाया है। शायद इसी बात को मद्देनजर रखते हुए यह कवायद की गई है। स्पाइसजेट से पहले जेट एयरवेज, इंडिगो, गोएयर और एयरएशिया इंडिया भी इस तरह के ऑफर्स ला चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: